Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: सुल्तानपुर में कोर्ट आदेश की अवहेलना, मकान मालिक पर हमला; पुलिस मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > सुल्तानपुर में कोर्ट आदेश की अवहेलना, मकान मालिक पर हमला; पुलिस मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल
Trending Newsक्राइम

सुल्तानपुर में कोर्ट आदेश की अवहेलना, मकान मालिक पर हमला; पुलिस मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल

news desk
Last updated: February 1, 2026 1:25 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। सपा नेता के परिजनों और मकान मालिक के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सुल्तानपुर का बताया जा रहा है, जहां कोर्ट के आदेश के बाद मकान खाली कराने पहुंचे मकान मालिक पक्ष के साथ कथित तौर पर पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुल्तानपुर में पूर्व सपा विधायक स्व. अशोक पांडेय के पुत्रों और उनके समर्थकों पर मकान मालिक से मारपीट करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जब मकान खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई, तो पहले हल्की कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

पूरा विवाद सुल्तानपुर के गोलाघाट स्थित एक मकान से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह मकान पूर्व विधायक अशोक पांडेय ने किराए पर लिया था और उनके परिजन पिछले करीब 60 वर्षों से इसमें किराएदार के रूप में रह रहे हैं। वहीं, मकान मालिक आलोक बरनवाल और किराएदार पक्ष के बीच बीते 23 वर्षों से यह मामला अदालत में विचाराधीन था।

बताया जा रहा है कि इससे पहले 27 जनवरी को भी मकान मालिक पक्ष न्यायालय की टीम और पुलिस बल के साथ मकान पर कब्जा लेने पहुंचा था। उस दौरान भी जमकर कहा-सुनी और झड़प हुई थी। इसके बाद पूर्व विधायक के परिजनों ने 31 जनवरी तक का समय मांगा और मकान की चाबी सौंपने का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया था। हालांकि आरोप है कि तय समय के बाद भी अजय पांडेय ने मकान खाली करने से इनकार कर दिया।

घटना वाले दिन मकान मालिक आलोक बरनवाल हल्का अमीन दामोदर सिंह, एक दरोगा, एक सिपाही, अपने चचेरे भाई मुकुंद बरनवाल और स्टाफ सदस्य हरजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे थे। हल्का अमीन ने न्यायालय का आदेश दिखाते हुए किराएदार अजय पांडेय से मकान खाली करने को कहा। आरोप है कि इस पर अजय पांडेय भड़क गए और अपने साथियों के साथ मिलकर 20-25 अज्ञात लोगों को बुलाकर मकान मालिक पक्ष पर हमला कर दिया।

आरोप है कि अजय पांडेय के उकसावे पर अंशुमान पांडेय और सतीश ने मुकुंद बरनवाल व हरजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जमीन पर गिराकर गला दबाने लगे। बताया जा रहा है कि मारपीट और गला दबाए जाने से मुकुंद बरनवाल मौके पर ही बेहोश हो गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान अजय पांडेय ने धमकी देते हुए कहा, “अपना मकान हमारे नाम बैनामा कर दो, नहीं तो आज तो कम मारे गए हो, अगली बार पूरे परिवार का सफाया कर दिया जाएगा।”

वहीं, सपा नेता शिवम पांडेय ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि मौके पर केवल कहासुनी हुई थी और लगाए जा रहे अन्य आरोप पूरी तरह निराधार हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें हाथापाई करते हुए देखा जा रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Ajay Pandey, Ashok Pandey, Court Order, Crime News UP, Golaghat Sultanpur, Harjeet Singh, House Eviction Case, Landlord Assault, Mukund Barnwal, Police Presence, Property Dispute, Samajwadi Party News, SP Leader, SP Leader Family, Sultanpur News, Sultanpur Violence, Tenancy Dispute, viral video
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भारत तेल नीति ट्रंप बयान ट्रंप बोले— “भारत ईरान नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल” ; कांग्रेस ने पूछा- क्या नीतियां वॉशिंगटन तय कर रहा है?
Next Article रणजी में फिर हारी यूपी, लेकिन सीके नायडु ट्रॉफी में दर्ज की बड़ी जीत

फीचर

View More

“नशा मुक्त” का वादा… लेकिन सच क्या है पंजाब का?

पंजाब, जिसे कभी देश का “अन्नदाता” कहा जाता था, आज ड्रग्स, अपराध और सुरक्षा संकट को लेकर लगातार सुर्खियों में…

By news desk 3 Min Read

त्रिशूल की गर्जना से पोखरण की शक्ति तक “11” का क्या है कनेक्शन: National Technology Day जब भारत ने दुनिया को चौंकाया था

11 मई 1998 की सुबह भारत के इतिहास में एक अलग ही…

9 Min Read

विश्लेषण: क्या आंकड़ों में ‘बदनाम’ राज्य ही असली गुनहगार हैं? नशे के जाल में फंसा भारत

नई दिल्ली। देश की युवा पीढ़ी नशे की जिस दलदल में धंस…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

कान्स 2026 से आलिया भट्ट का पहला लुक वायरल पेस्टल गाउन में दिखीं ‘समर ड्रीम’, फ्रेंच रिवेरा पर बिखेरा ग्लैमर

बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt ने Cannes Film Festival 2026 में अपने पहले लुक से फैन्स का दिल जीत लिया है।…

3 Min Read
Trending Newsलाइफस्टाइल

एसिडिटी या कैंसर का सिग्नल? जिसे आप ‘मामूली गैस’ समझ रहे हैं, वो बन सकती है जानलेवा!

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और लेट नाइट पार्टीज़ के बीच पेट में जलन और एसिडिटी होना एक नार्मल बात बन…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

डॉ. के. विक्रम राव की प्रथम पुण्यतिथि पर यूपी प्रेस क्लब में संगोष्ठी! हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष” वर्तनी, शीर्षक और भाषा पर हुई चर्चा, जुटे दिग्गज पत्रकार

लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.…

2 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को बताया ‘कचरा’, अमेरिका-ईरान के बीच फिर गहराया टकराव, सीजफायर पर मंडराया खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान की…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?