Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Cloudburst in Kishtwar: आधी रात बादल फटा, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां… हाईवे बंद, 4 अगस्त तक भारी बारिश का बड़ा अलर्ट
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > Cloudburst in Kishtwar: आधी रात बादल फटा, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां… हाईवे बंद, 4 अगस्त तक भारी बारिश का बड़ा अलर्ट
Latest Newsराज्य

Cloudburst in Kishtwar: आधी रात बादल फटा, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां… हाईवे बंद, 4 अगस्त तक भारी बारिश का बड़ा अलर्ट

vineet verma
Last updated: August 1, 2026 9:19 am
vineet verma
Share
SHARE

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। चत्रू इलाके में अचानक आए तेज जलप्रवाह में कई गाड़ियां बह गईं, जबकि चत्रू-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह रोकना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

Contents
रात ढाई बजे बादल फटा, मची अफरा-तफरीनेशनल हाईवे बंद, आवाजाही पर रोकभारी बारिश से अमरनाथ यात्रा भी प्रभावितवैष्णो देवी मार्ग पर भी मौसम का असर4 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

रात ढाई बजे बादल फटा, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ के चत्रू क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बादल फटने की घटना हुई। इसके बाद अचानक आई बाढ़ ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज बहाव से लोगों की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कर रहा है और वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

नेशनल हाईवे बंद, आवाजाही पर रोक

बादल फटने के बाद चत्रू-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे पर यातायात तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जबकि प्रशासन हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहा है।

भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा भी प्रभावित

जम्मू संभाग में लगातार हो रही मानसूनी बारिश का असर श्री अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को बालटाल मार्ग से यात्रा स्थगित रही। वहीं पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पहले से ही बंद है। लगातार भूस्खलन के कारण कई संवेदनशील इलाकों में सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।

वैष्णो देवी मार्ग पर भी मौसम का असर

करीब 12 दिनों बाद वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर यात्रा फिर शुरू हुई है, लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर बादल छाए रहने और दोपहर बाद हुई बारिश के कारण कटड़ा-सांझीछत हेलीकॉप्टर सेवा पूरे दिन प्रभावित रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर आपदा प्रबंधन दल, एसडीआरएफ, श्राइन बोर्ड, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

4 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 4 अगस्त तक जम्मू संभाग के करीब 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 100 से 200 मिलीमीटर तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बाढ़, भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Amarnath Yatra News, Chhatru Cloudburst, Cloudburst in Kishtwar, Jammu Kashmir Rain, Jammu Kashmir Weather, Jammu Rain Alert, Kishtwar Cloudburst, Kishtwar News, Orange Alert Jammu, Vaishno Devi Weather, अमरनाथ यात्रा, ऑरेंज अलर्ट, किश्तवाड़ बादल फटना, जम्मू कश्मीर बारिश, जम्मू मौसम
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article CWG 2026: भारत का अभियान आखिरी दौर में, 92 साल बाद सबसे निराशाजनक रैंक… जानिए किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन-सा मेडल
Next Article ‘स्पाइडर-मैन’ का बॉक्स ऑफिस पर महाविस्फोट! सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की कर ली बराबरी

फीचर

View More

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के…

By vineet verma 4 Min Read

मजदूर से 150 करोड़ी शादी कराने वाला सिंडिकेट किंग: बीरभूम में 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, जानिए कौन है ‘तुलु मंडल’?

नई दिल्ली / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की…

3 Min Read

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट: RBI चलाएगा ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट, जानें कैसे चुने जाएंगे शहर

Highlights नई दिल्ली । देश में कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Latest Newsबाजार

1 अगस्त से बदल गईं आपकी जेब से जुड़ी 5 बड़ी चीजें! LPG से लेकर ITR और तत्काल टिकट तक नए नियम लागू

नई दिल्ली: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर असर डालने…

3 Min Read
17 जून राशिफल, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल 17 जून, मेष से मीन राशि भविष्यफल, सभी राशियों का राशिफल, आज का ज्योतिष भविष्य, राशिफल हिंदी, दैनिक भविष्यवाणी, 17 June Horoscope, Today Horoscope, Daily Horoscope 17 June, Horoscope Today, Zodiac Prediction, Astrology Prediction, All Zodiac Signs Horoscope, Rashifal Today
Latest Newsधर्म

August Horoscope 2026: अगस्त में किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? मेष से मीन तक पढ़ें पूरे महीने का राशिफल

नई दिल्ली: अगस्त 2026 की शुरुआत कई बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ हो रही है, जिसका असर सभी…

5 Min Read
Latest Newsअन्य

Weather Update: अगस्त की धमाकेदार शुरुआत! दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों पर मौसम का डबल अटैक, भारी बारिश-आंधी का अलर्ट… पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

नई दिल्ली: अगस्त की शुरुआत देश के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी के साथ होने जा रही है।…

3 Min Read
Latest Newsराज्य

कुलगाम में मजदूरों पर आतंकी हमला, दूसरे घायल ने भी तोड़ा दम… श्रीनगर से दक्षिण कश्मीर तक हाई अलर्ट, आतंकियों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गैर-स्थानीय मजदूरों पर हुए आतंकी हमले के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?