Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: क्रिस्टोफर नोलन की ‘The Odyssey’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले ही दिन कमाए 17.40 करोड़
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > क्रिस्टोफर नोलन की ‘The Odyssey’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले ही दिन कमाए 17.40 करोड़
EntertainmentTrending News

क्रिस्टोफर नोलन की ‘The Odyssey’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले ही दिन कमाए 17.40 करोड़

news desk
Last updated: July 18, 2026 2:57 pm
news desk
Share
SHARE

हॉलीवुड के मास्टरमाइंड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन एक बार फिर सिनेमाघरों में अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे हैं। उनकी मोस्ट-अवेडेट फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) रिलीज हो चुकी है और इसके पहले दिन के कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि भारत में नोलन की फिल्मों का क्रेज किस लेवल पर है। जबरदस्त विजुअल्स और कमाल के बैकग्राउंड स्कोर से सजी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक सॉलिड ओपनिंग ली है।

Contents
पहले ही दिन भारत में बंपर कमाईसाल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बनीग्लोबल मार्केट में भी ‘नोलन’ का जलवा

पहले ही दिन भारत में बंपर कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 2,500 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट में बनी ‘द ओडिसी’ ने अपने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस से 17.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो तगड़ा बज था, वह साफ तौर पर थिएटर्स की खिड़की पर नजर आ रहा है। भारत में पहले दिन फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट 48.7% रहा और इसे देश भर में कुल 8,413 शोज मिले।

कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा इंग्लिश वर्जन से आया है, लेकिन बाकी भाषाओं में भी फिल्म का रिस्पॉन्स काफी बढ़िया रहा:
‘द ओडिसी’ को भारत में सबसे ज्यादा प्यार इसके इंग्लिश वर्जन के लिए मिला, जिसने अकेले दम पर 13.75 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, रीजनल लैंग्वेजेस में भी फिल्म का क्रेज कम नहीं दिखा; जहां हिंदी वर्जन से 1.90 करोड़ रुपए की कमाई हुई, वहीं तेलुगु ने 1.10 करोड़ रुपए और तमिल ने 0.65 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। डब वर्जन्स के इन आंकड़ों से साफ है कि क्रिस्टोफर नोलन की यह मास्टरपीस भारतीय दर्शकों के हर वर्ग को अपनी तरफ खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है।

साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बनी

इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ‘द ओडिसी’ 17.40 करोड़ रुपए साल 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बनकर उभरी है। इसने इस साल रिलीज हुई बाकी सभी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को कमाई के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में ‘द डेविल वेयर्स प्राडा 2’ (5.5 करोड़) दूसरे और ‘माइकल’ (5.4 करोड़) तीसरे नंबर पर हैं, जबकि ‘ईविल डेड बर्न’ (3.24 करोड़) और ‘डिस्क्लोजर डे’ (1.8 करोड़) जैसी फिल्में भी नोलन के इस तूफान के सामने काफी पीछे रह गईं।

ग्लोबल मार्केट में भी ‘नोलन’ का जलवा

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन रफ्तार पकड़ चुका है। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में फिल्म ने अब तक लगभग 40 मिलियन डॉलर (यानी करीब 386 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर लिया है। नॉर्थ अमेरिका में प्रीव्यू शोज से ही फिल्म ने 17.6 मिलियन डॉलर बटोर लिए थे। इसके अलावा फ्रांस में 5 मिलियन डॉलर और ऑस्ट्रेलिया में शुक्रवार तक 3.7 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ फिल्म हर जगह छाई हुई है।

मैट डेमन स्टारर यह फिल्म योद्धा ओडिसियस की घर वापसी की कहानी पर बेस्ड है, जिसके स्क्रीनप्ले और सिनेमैटोग्राफी को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से ही बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और भी बड़ा उछाल आने की उम्मीद है

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Christopher Nolan, Cinema Trends, Entertainment News, Highest Hollywood Opener 2026, Hollywood Grosser 2026, Indian Box Office Report, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Matt Damon, Nolan New Movie, Opening Day Collection, Sacnilk Report, The Odyssey, The Odyssey Box Office Collection, The Odyssey English Version, Trending News, World Box Office Gross
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बुलंदशहर रैली में बोले योगी आदित्यनाथ- ‘विपक्ष की संवेदनहीनता के कारण अपराधियों की शरणस्थली बन गया था यूपी
Next Article अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर! भड़के टीएमसी सांसद बोले— ‘यह राजनीतिक बदले की पराकाष्ठा है’

फीचर

View More

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने जा रहा है? क्या दुनिया के मुस्लिम देश…

By news desk 6 Min Read

न फोन था, न रेडियो, न इंटरनेट… फिर पुराने जमाने में पहाड़ से गांव तक कैसे पहुंचती थी बाढ़-भूस्खलन की खबर? तरीका जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: आज पहाड़ों में बाढ़, भूस्खलन या हिमस्खलन का खतरा हो…

10 Min Read

अरब देशों में बढ़ रहा ‘डबल अटैक’! पहले पानी की कमी, अब खाने पर संकट, जलवायु परिवर्तन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रियाद। अरब देशों के सामने जलवायु परिवर्तन का खतरा अब सिर्फ…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest NewsTrending Newsअन्य

AI इंसानों से आगे निकलेगा? एलन मस्क के दावे ने बढ़ाई चिंता, जानें क्यों बन सकता है बड़ा खतरा

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI में बीते कुछ वर्षों में तेजी से बदलाव आया है। इसका असर रोजमर्रा की…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

नेपाल में 700 से ज्यादा शव, हजारों लापता… कैसे होगी पहचान? DNA सैंपल से लेकर एयरटाइट बैग तक, समझें पूरा प्लान

काठमांडू: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती लापता लोगों की तलाश के साथ बरामद शवों की…

5 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

संसद में भी नहीं उतरेगा बालेन शाह का काला चश्मा! आखिर क्या है इस सनग्लास का राज? मेडिकल रिपोर्ट ने खोला रहस्य

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहचान सिर्फ उनकी राजनीति और अलग अंदाज तक सीमित नहीं है। उनका काला…

6 Min Read
Trending Newsराज्य

‘हमारी रोजी-रोटी मत छीनो’… उजनी बांध में पानी के अंदर उतरे सैकड़ों मछुआरे, निजी ठेके और सोलर प्रोजेक्ट के खिलाफ ‘जल समाधि’

पलासदेव: महाराष्ट्र के उजनी बांध में मछली पकड़ने के प्रस्तावित निजी ठेके और फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट के विरोध में…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?