Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: CCTV लगाने से नहीं रुकेगा अपराध, पहले से रोकने का क्या प्लान? दिल्ली-NCR में रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > CCTV लगाने से नहीं रुकेगा अपराध, पहले से रोकने का क्या प्लान? दिल्ली-NCR में रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Trending Newsसियासी

CCTV लगाने से नहीं रुकेगा अपराध, पहले से रोकने का क्या प्लान? दिल्ली-NCR में रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

news desk
Last updated: October 5, 2026 12:50 pm
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में हाल के दुष्कर्म के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने सुनवाई के दौरान पुलिस से पूछा कि सिर्फ CCTV कैमरे लगाने से अपराध कैसे रुकेगा? कोर्ट ने पुलिस से अपराध होने से पहले उसे रोकने के लिए प्रभावी निगरानी और कार्रवाई की रणनीति बताने को कहा।

Contents
CCTV फुटेज अपराध के बाद काम आएगा, पहले कैसे रोकेंगे?अपराधियों के मन में कानून का डर क्यों नहीं?दुर्गा पूजा और दिवाली को लेकर भी तैयारी पूछी

CCTV फुटेज अपराध के बाद काम आएगा, पहले कैसे रोकेंगे?

सुनवाई के दौरान जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि CCTV किसी पार्क में कौन कब दाखिल हुआ, यह तो दिखा सकता है, लेकिन अगर उसकी लगातार निगरानी नहीं हो रही है तो अपराध को पहले से रोकने में उसकी उपयोगिता कितनी होगी।

कोर्ट ने सवाल किया कि क्या दिल्ली पुलिस के पास ऐसा कोई सिस्टम है, जिसके जरिए संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा सके। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि अगर लगातार मॉनिटरिंग नहीं होगी और कोई वॉर रूम नहीं होगा, तो अपराध को रोकने में CCTV किस तरह मदद करेगा?

अपराधियों के मन में कानून का डर क्यों नहीं?

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से यह भी पूछा कि अपराध करने की तैयारी कर रहे लोगों के मन में कानून का डर पैदा करने के लिए पुलिस की क्या रणनीति है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस को ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिससे अपराधियों को यह डर रहे कि अपराध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

जस्टिस पारदीवाला ने समाज और पुलिस के बीच सीधे संवाद की जरूरत पर भी जोर दिया। कोर्ट ने सवाल किया कि क्या पुलिस को आम लोगों के साथ लगातार बातचीत नहीं करनी चाहिए, ताकि जमीनी स्तर पर सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को समझा जा सके।

दुर्गा पूजा और दिवाली को लेकर भी तैयारी पूछी

सुप्रीम कोर्ट ने आगामी त्योहारों के दौरान दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस से सवाल किए। कोर्ट ने कहा कि दुर्गा पूजा और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ेगी और ऐसे समय में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की जरूरत होगी।

कोर्ट ने पुलिस से अपराध रोकने के लिए ठोस तैयारी करने को कहा और स्पष्ट किया कि दिल्ली में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से कहा कि वह इस मामले में निराश न करे और ऐसी व्यवस्था तैयार करे, जिससे अपराध होने से पहले ही उसे रोकने की कोशिश की जा सके।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: CCTV निगरानी, अपराध रोकने की रणनीति, जस्टिस जेबी पारदीवाला, दिल्ली क्राइम, दिल्ली पुलिस, दिल्ली सुरक्षा, दिल्ली-NCR, दिल्ली-NCR रेप केस, दुष्कर्म मामले, सुप्रीम कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Share Market Today: 8 हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 400 अंक उछला
Next Article एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों का ऐतिहासिक पराक्रम , बेटियों ने अपने दम पर देश को दिलाया चौथे स्थान का गौरव!

फीचर

View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों का ऐतिहासिक पराक्रम , बेटियों ने अपने दम पर देश को दिलाया चौथे स्थान का गौरव!

एशियन गेम्स 2026 का यह महाकुंभ अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है, लेकिन इस बार का यह…

By Shivani Kalani 5 Min Read

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है।…

3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

SC ने खारिज की CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की माँग, पढ़ें कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को अंतरिम रूप से निलंबित करने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

साइबेरिया में प्लेग का शक, 200 लोग निगरानी में; लैब कर्मचारी की मौत से क्यों मचा हड़कंप?

नई दिल्ली। रूस के साइबेरिया स्थित इरकुत्स्क क्षेत्र में एक 28 वर्षीय लैब कर्मचारी की मौत के बाद संभावित न्यूमोनिक…

5 Min Read
Trending Newsखेल

रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, 5 छक्के लगाते ही निकोलस पूरन बन जाएंगे भारत-वेस्टइंडीज के नए सिक्सर किंग

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले ही छक्कों के रिकॉर्ड को लेकर रोमांच…

3 Min Read
Trending Newsखेलफीचर

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों का ऐतिहासिक पराक्रम , बेटियों ने अपने दम पर देश को दिलाया चौथे स्थान का गौरव!

एशियन गेम्स 2026 का यह महाकुंभ अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है, लेकिन इस बार का यह…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?