Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 10 डिब्बे, 2600 यात्रियों की क्षमता… भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज से दौड़ेगी, जानिए किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > हरियाणा > 10 डिब्बे, 2600 यात्रियों की क्षमता… भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज से दौड़ेगी, जानिए किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Trending Newsहरियाणा

10 डिब्बे, 2600 यात्रियों की क्षमता… भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज से दौड़ेगी, जानिए किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

vineet verma
Last updated: July 17, 2026 9:03 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे आज स्वच्छ और आधुनिक परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का 17 जुलाई को उद्घाटन होगा। यह ट्रेन उत्तर रेलवे के जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी। 10 डिब्बों वाली इस ट्रेन में एक बार में करीब 2,600 यात्री सफर कर सकेंगे। स्वदेशी तकनीक से तैयार यह ट्रेन भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा करती है, जहां हाइड्रोजन तकनीक पर आधारित ट्रेनें संचालित हो रही हैं।

Contents
10 डिब्बे, 2600 यात्रियों के सफर की क्षमताइन स्टेशनों पर रुकेगी हाइड्रोजन ट्रेनडीजल नहीं, हाइड्रोजन से दौड़ेगी ट्रेनकैसे काम करती है यह तकनीक?डीजल से तीन गुना ज्यादा ऊर्जारेलवे के नेट जीरो लक्ष्य की ओर बड़ा कदम

10 डिब्बे, 2600 यात्रियों के सफर की क्षमता

दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह ट्रेन एक बड़ा विकल्प साबित हो सकती है। 10 डिब्बों वाले इस ट्रेन सेट को इस तरह तैयार किया गया है कि व्यस्त समय में भी करीब 2,600 यात्री एक साथ सफर कर सकें। ट्रेन की परिचालन गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि इसकी अधिकतम डिजाइन गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है।

इन स्टेशनों पर रुकेगी हाइड्रोजन ट्रेन

यह ट्रेन जींद जंक्शन, गोहाना जंक्शन और सोनीपत के बीच संचालित होगी। रास्ते में जींद सिटी, पांडु पिंडारा जंक्शन, ललित खेड़ा हॉल्ट, भंभेवा, इसापुर खेड़ी हॉल्ट, बुटाना हॉल्ट, खंदराई हॉल्ट, रभड़ा हॉल्ट, लाठ हॉल्ट, मोहाना, बरवासनी हॉल्ट और सोनीपत न्यू समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।

डीजल नहीं, हाइड्रोजन से दौड़ेगी ट्रेन

यह ट्रेन पारंपरिक डीजल इंजनों से पूरी तरह अलग तकनीक पर आधारित है। इसके संचालन के दौरान धुआं या हानिकारक गैसों का उत्सर्जन नहीं होगा। उप-उत्पाद के रूप में केवल पानी की भाप और गर्मी निकलती है, जिससे यह पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल मानी जा रही है।

कैसे काम करती है यह तकनीक?

ट्रेन में बिजली उत्पादन के लिए प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन फ्यूल सेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह प्रणाली हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया के जरिए ट्रेन के भीतर ही बिजली तैयार करती है। 1200 किलोवाट क्षमता वाले हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम से लैस यह ट्रेन कम रखरखाव खर्च के साथ बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम है।

डीजल से तीन गुना ज्यादा ऊर्जा

ऊर्जा क्षमता के मामले में भी हाइड्रोजन डीजल से कहीं आगे है। जहां डीजल की ऊर्जा क्षमता 43 मेगाजूल प्रति किलोग्राम होती है, वहीं हाइड्रोजन करीब 120 मेगाजूल प्रति किलोग्राम ऊर्जा प्रदान करता है। यानी यह डीजल की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक ऊर्जा देने में सक्षम है।

रेलवे के नेट जीरो लक्ष्य की ओर बड़ा कदम

तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद तैयार किया गया यह पायलट प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। ट्रेन के संचालन के लिए जींद-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन स्टोरेज और रिफ्यूलिंग से जुड़ा जरूरी बुनियादी ढांचा भी तैयार किया जा चुका है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: First Hydrogen Train, Green Train India, Hydrogen Fuel Cell Train, Hydrogen Powered Train, Hydrogen Technology, Hydrogen Train India, Hydrogen Train Route, Indian Railways, Net Zero Carbon Railway, PM Modi Hydrogen Train, Railway News, जींद सोनीपत रूट, जींद सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, हाइड्रोजन ट्रेन
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एलियंस की तलाश में बड़ी सफलता! पृथ्वी जैसे ग्रह पर मिला जीवन का सबसे मजबूत संकेत, वैज्ञानिकों की बढ़ी उम्मीद
Next Article जंतर-मंतर पर अचानक बदला माहौल… सोनम वांगचुक के समर्थन में उमड़ा विपक्ष, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले बढ़ी हलचल

फीचर

View More

मुगलों का हरम हो या राजपूतों का रनिवास… आखिर रानियों के लिए क्यों बनाए जाते थे अलग महल? वजह जानकर समझ आएगी उस दौर की व्यवस्था

नई दिल्ली: इतिहास में जब भी मुगल, राजपूत या अन्य बड़े राजवंशों के महलों की चर्चा होती है, तो एक…

By vineet verma 4 Min Read

सीमेंट नहीं, खपरैल की छत पर क्यों था पुराने लोगों का भरोसा? इसके पीछे छिपी है बड़ी वैज्ञानिक वजह

नई दिल्ली: आज भले ही कंक्रीट और आरसीसी की छतों का दौर…

5 Min Read

सालाना 5 अरब कंडोम! जानिए दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम फैक्ट्री ‘Karex’ की पूरी इनसाइड स्टोरी

Why Malaysia Rules the Condom Industry: मलेशिया ही क्यों है कंडोम का…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

कौन होगा ‘Bigg Boss 20’ का असली मास्टरमाइंड इस बार! सलमान खान ही होस्ट करेंगे? इन सेलेब्स के नामों की इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

इंडियन टेलीविजन का सबसे बड़ा, ड्रामा से भरपूर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर फैंस के दिलों…

2 Min Read
Trending Newsलाइफस्टाइल

अब AI चुनेगा आपका लाइफ पार्टनर! बिना स्वाइप, बिना लंबी चैट… ऐसे मिलेगा अब परफेक्ट पार्टनर

अगर आप भी डेटिंग ऐप्स पर घंटों लेफ्ट-राइट स्वाइप करने और लंबे समय तक चैट करने के बाद भी सही…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सुप्रीम कोर्ट का डॉक्टरों पर फूटा गुस्सा, कहा— ‘गरीब समझकर इलाज नहीं किया, अपने नाम के आगे से डॉक्टर हटा लो’

देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात पर…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

भारतीयों के सिर चढ़ा हॉरर फिल्मों का जादू,’एविल डेड बर्न’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में दुनियाभर से बटोरे 210 करोड़

हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हमेशा से ही एक अलग और वफादार दर्शक वर्ग रहा है।…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?