Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’. जब असरानी ने एक तानाशाह के अंदाज में कॉमेडी कर दुनिया को चौंकाया!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’. जब असरानी ने एक तानाशाह के अंदाज में कॉमेडी कर दुनिया को चौंकाया!
EntertainmentTrending News

नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’. जब असरानी ने एक तानाशाह के अंदाज में कॉमेडी कर दुनिया को चौंकाया!

news desk
Last updated: October 21, 2025 10:45 am
news desk
Share
असरानी के निधन से शोक में बॉलीवुड
असरानी के निधन से शोक में बॉलीवुड
SHARE

मुंबई: अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छेड़ने वाले, अपनी संवाद अदायगी से पीढ़ियों को हंसाने वाले मशहूर अभिनेता असरानी नहीं रहे. अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन रामचंद्र असरानी, जिन्हें दुनिया प्यार से ‘असरानी’ कहकर पुकारती थी, बीते सोमवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया. दीवाली की शाम, लगभग 3:45 बजे मुंबई के भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड जगत और प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचा, खासकर इसलिए क्योंकि निधन से महज कुछ घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर दीवाली की शुभकामनाएं साझा की थीं.

शांत विदाई की आखिरी इच्छा

असरानी के परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए ही उनका अंतिम संस्कार कराया. मुंबई के संत एक्रूज क्रेमेटोरियम में शाम 8 बजे इलेक्ट्रिक क्रेमेशन किया गया, जिसमें केवल परिवारजन और निकटतम मित्र ही मौजूद रहे. उनके मैनेजर बाबूभाई थिबा ने बताया, “असरानी जी ने अपनी पत्नी मंजू से कहा था कि उनका निधन किसी आयोजन में न बदले जाए. वो शांति से जाना चाहते थे, इसलिए हमने बिना किसी हलचल के अंतिम संस्कार किया” परिवार ने खबर को अंतिम संस्कार के बाद ही सार्वजनिक किया, जिससे प्रशंसक स्तब्ध रह गए.

कैसे हुआ निधन ?

असरानी पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, चार-पांच दिनों से वो फेफड़ों से जुड़ी सांस लेने की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती थे. उनके भतीजे अशोक असरानी ने पुष्टि करते हुए कहा, “जो इंसान सबको हंसाता था, आज वह हमें रुला गया” बॉलीवुड के कई सितारे, जैसे अक्षय कुमार, ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी. अक्षय ने लिखा, “असरानी जी के जाने से स्तब्ध हूं, एक हफ्ता पहले ही हमने ‘हैवान’ की शूटिंग पर गले मिले थे. वो बहुत प्यारे इंसान थे”

असरानी का सिनेमाई सफर

असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर (राजस्थान) के एक सिंधी परिवार में हुआ. असरानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, जयपुर से पूरी की. 1960-62 के बीच साहित्य कलभाई ठक्कर के मार्गदर्शन में उन्होने अभिनय सीखा. 1964 में पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से प्रशिक्षण लिया. मुंबई आकर उन्होंने 1967 में ‘हरे कांच की चूड़ियां’ से डेब्यू किया. शुरुआत में छोटे-मोटे रोल्स मिले, लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी की ‘गुड्डी’ (1971) में जया बच्चन के साथ उनकी जोड़ी ने उन्हे शोहरत और पहचान दी. फिल्म शोले में उनका बोला गया डॉयलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ कालजयी साबित हुआ. बहुत कम लोग जानते हैं कि असरानी ने शोले फिल्म में जेलर का किरदार निभाने के लिए हिटलर का अंदाज लिया था. यानी एक तानाशाह को कॉमिक किरदार में बदल दिया था. शोले में छोटे से रोल और बड़े स्टार्स के बावजूद असरानी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे.

असरानी का करियर 50 वर्ष से अधिक लंबा रहा. उन्होंने 350 से ज्यादा हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया, जिसमें लीड रोल्स से लेकर सपोर्टिंग और कॉमिक किरदार शामिल हैं. 1972-84 तक वो लीड रोल्स में नजर आए, जबकि 1985-2012 तक कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में सक्रिय रहे. उन्होंने छह फिल्में निर्देशित भी कीं. उनकी आखिरी फिल्म 2023 की ‘नॉन स्टॉप धमाल’ और 2023 में ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी. रियल लाइफ में सादगी पसंद असरानी अपनी पत्नी अभिनेत्री मंजू असरानी के साथ रहते थे. उनकी कोई संतान नहीं थी, लेकिन बहन और भतीजे उनके साथ थे.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AkshayKumar, #Asrani, #bollywood, #Bollywood2025, #BreakingNews, #EntertainmentNews, #entertenment, #GovardhanAsrani, #indianpresshouse, #MumbaiNews, #RIPAsrani, #Sholey
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आरजेडी ने उतारे 143 कैंडिडेट महागठबंधन में सीट शेयरिंग के विवाद के बीच 143 सीटों पर लड़ेगी RJD, 24 महिलाओं को मिला टिकट. जानिए किसे कहां से मिला टिकट?
Next Article कुख्यात ‘ला सांते’ जेल में सजा काटेंगे फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी. कुख्यात ‘ला सांते’ जेल में सजा काटेंगे फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी. लीबिया फंडिंग स्कैंडल में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला!

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और अस्तित्व से जुड़ी चुनौतियों के…

8 Min Read
Trending Newsसियासी

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े ऐलान किए।…

5 Min Read
Trending Newsअन्यबाजार

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2,000 रुपये से अधिक…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?