Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अनुच्छेद-370 की दीवार गिराने पर बीजेपी को गर्व, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, देखें-वीडियो
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अनुच्छेद-370 की दीवार गिराने पर बीजेपी को गर्व, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, देखें-वीडियो
Trending Newsराज्य

अनुच्छेद-370 की दीवार गिराने पर बीजेपी को गर्व, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, देखें-वीडियो

news desk
Last updated: December 25, 2025 4:23 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी को गर्व है कि अनुच्छेद-370 की दीवार गिराने का मौका मिला उन्हें गर्व है कि उनकी सरकार को अनुच्छेद 370 की दीवार गिराने का अवसर मिला और आज भारत का संविधान जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह लागू है , जिससे जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति का सही पैमाना केवल विकास के आंकड़े नहीं हैं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के चेहरे पर आने वाली मुस्कान है।

https://twitter.com/IpressHouse/status/2004135668914786355

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास में शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा—चारों का संतुलन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखी, जिसका निर्माण लखनऊ में हो रहा है। इसे उन्होंने भारत की तकनीकी और औद्योगिक शक्ति का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगी सरकार ने व्यापक इंतजाम किए। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। आसपास के जिलों से लगभग 2000 बसों के जरिए लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार 2600 बसों और लगभग 2000 कारों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अटल बिहारी वाजपेयी जयंती, अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर, दीनदयाल उपाध्याय, नरेंद्र मोदी भाषण, पीएम मोदी, बीजेपी, बीजेपी उपलब्धि, भारत माता की जय, योगी सरकार, राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘वेलकम’ का अब तक का सबसे बड़ा अवतार ‘वेलकम’ का अब तक का सबसे बड़ा धमाका: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ में होगा हंसी और एक्शन का डबल डोज
Next Article क्रिसमस में टर्की की परंपरा क्रिसमस की थाली में कैसे टर्की ने ले ली गूज़ की जगह?  यूरोप में टर्की ऐसे बना डिफॉल्ट डिश

फीचर

View More

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई लंबी छुट्टियां पड़…

By vineet verma 5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है।…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, गोल्ड बचाने के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला आर्चरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को सातवां गोल्ड मेडल दिलाया। महिला…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

CWC बैठक में नीतीश कुमार पर चर्चा, सोनिया गांधी के कथित सख्त रुख की खबर से सियासी हलचल

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की हाई-लेवल बैठक के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और INDIA ब्लॉक से…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

राजधानी एक्सप्रेस को क्यों कहा जाता है ‘ट्रेनों का राजा’? 1969 में शुरू हुई इस ट्रेन ने कैसे बदल दिया भारतीय रेल का सफर

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के इतिहास में कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्होंने सिर्फ यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह…

7 Min Read
Trending Newsअन्य

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में बड़ा बदलाव करने पर विचार…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?