नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने पद और पार्टी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूनावाला ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे का पत्र साझा करते हुए स्पष्ट किया कि वे अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठा रहे हैं और जल्द ही निजी क्षेत्र (प्राइवेट सेक्टर) में रुख करेंगे।
पार्टी नेतृत्व ने शुरुआत में उनका त्यागपत्र स्वीकार करने से इनकार करते हुए फैसले पर पुनर्विचार का अनुरोध किया था, लेकिन पूनावाला अपने निर्णय पर अडिग रहे।
इस्तीफे की चिट्ठी साझा करते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि पार्टी का निर्णय पर पुनर्विचार के लिए कहना उनके लिए बेहद भावुक क्षण था।
“पार्टी ने मेरे त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इंकार किया और पुनर्विचार का अनुरोध किया। लेकिन दीर्घ विचार-विमर्श के बाद मैंने पद और प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का अंतिम निर्णय लिया है। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने मुझे अपने पूर्व निर्णय पर दृढ़ रहने के लिए बाध्य किया है।”
पूनावाला ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
शहजाद पूनावाला साल 2017 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।
नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…
नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…
बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…
नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…