Trending News

वंदे मातरम् पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं! सोनिया-राहुल के खिलाफ पुलिस शिकायत, DCP के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में शिकायत दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभ शर्मा ने 16 अगस्त को यह शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान कथित घटना का जिक्र किया गया है।

वंदे मातरम् के दौरान सोनिया गांधी के इशारे पर उठे सवाल

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वंदे मातरम् के गायन के दौरान सोनिया गांधी ने ऐसे इशारे किए, जिससे गीत को आगे जारी रखने पर आपत्ति जताने की बात सामने आती है। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के एक वीडियो का भी हवाला दिया है। इसमें राहुल गांधी कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि वे वंदे मातरम् नहीं गा रहे हैं।

इस घटना को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया है।

शिकायत में एफआईआर और कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता शुभ शर्मा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में राष्ट्रीय गीत के गायन को जानबूझकर रोकने या कार्यक्रम में बाधा डालने से जुड़े कानूनी प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है।

उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

DCP सेंट्रल ने बताया- शिकायत की जा रही है जांच

मामले में DCP सेंट्रल का बयान भी सामने आया है। पुलिस की ओर से कहा गया कि 15 अगस्त 2026 को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन के समय हुई कथित घटना से जुड़ी शिकायत की जांच की जा रही है।

भाजयुमो ने खरगे, सोनिया और राहुल के खिलाफ भी दी शिकायत

इस विवाद के बीच भाजपा युवा मोर्चा की ओडिशा इकाई ने भी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजयुमो ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ भुवनेश्वर के खारवेल नगर थाने में शिकायत दी।

भाजयुमो ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के कथित अपमान को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडा ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्र गीत के गायन का कथित तौर पर अपमान करने और उसमें बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् का अपमान करने और उसके गायन में बाधा डालने से दंडनीय अपराध हुआ है।

कांग्रेस ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि वंदे मातरम् को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई थी। कांग्रेस के मुताबिक, सोनिया गांधी केवल मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी मांग रही थीं, क्योंकि वह कुछ समय से खड़े थे।

भाजपा ने कांग्रेस भवन तक निकाला मौन जुलूस

विवाद के बीच भाजपा की भुवनेश्वर जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया। कार्यकर्ताओं ने राज्य पार्टी कार्यालय से मास्टर कैंटीन चौक स्थित कांग्रेस भवन तक मौन जुलूस निकाला।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार से देशभर के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

vineet verma

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

5 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

5 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

6 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

11 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

11 hours ago