Latest News

लखीसराय मंदिर हादसे में 7 मौतों से मचा हड़कंप, CM सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान; उच्च स्तरीय जांच के आदेश

पटना: बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की दर्दनाक घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई इस हृदयविदारक दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। श्रद्धालुओं की मौत की खबर से वह बेहद व्यथित हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को निर्देश

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

प्रदेश भाजपा प्रमुख संजय सरावगी ने कहा कि सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों को उचित इलाज मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

संजय सरावगी ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो सरकार की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले- लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हादसे को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल के लिए रवाना हुए विजय सिन्हा

मंत्री विजय सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे राहत शिविर चलाने वाले कार्यकर्ताओं से उनकी बातचीत हुई थी। उस समय वहां सब कुछ सामान्य था और माहौल काफी उत्साहजनक था।

उन्होंने बताया कि यह घटना मंदिर परिसर के बाहर हुई है। सरकार की ओर से प्रभावित लोगों के लिए राहत व्यवस्था संचालित की जाएगी।

vineet verma

Recent Posts

‘आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा?’ IPS की मां की हत्या पर मायावती ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

लखनऊ: अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती की घर…

8 minutes ago

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 7 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज; प्लांट में लगी भीषण आग

अहमदाबाद: गुजरात के भरूच जिले के दहेज जीआईडीसी क्षेत्र में सोमवार को एक केमिकल फैक्ट्री…

11 minutes ago

कोर्ट में अटका ट्रैफिक चालान अब 10 दिन में निपटाने का दावा, 3,000 रुपये में मिलेगी कानूनी मदद; जानें कैसे काम करेगी सेवा

नई दिल्ली: ट्रैफिक चालान समय पर जमा नहीं होने पर मामला कोर्ट तक पहुंच जाए…

13 minutes ago

UGC-NET 2026: NTA ने 3 विषयों की परीक्षा रद्द की, सितंबर में होगा री-एग्जाम; जानें रद्द होने की वजह और पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 अगस्त 2026 को बड़ा फैसला लेते हुए…

23 minutes ago

राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, बोले- छात्रों से खुद मिलिए और उनकी मांगों पर गौर कीजिए

नई दिल्ली: झारखंड के रांची में पिछले 20 दिनों से अधिक समय से जारी छात्र…

31 minutes ago

CGL परीक्षा रद्द और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार से होगी निर्णायक वार्ता; क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का…

33 minutes ago