Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बिहार चुनाव विशेष: कौन किस पर भारी ? सोशल मीडिया के सहारे लड़ी गई चुनावी जंग!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बिहार चुनाव विशेष: कौन किस पर भारी ? सोशल मीडिया के सहारे लड़ी गई चुनावी जंग!
Trending Newsसियासी

बिहार चुनाव विशेष: कौन किस पर भारी ? सोशल मीडिया के सहारे लड़ी गई चुनावी जंग!

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: November 11, 2025 1:46 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

पटना. बिहार में किसकी बनेगी सरकार? कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? क्या नीतीश कुमार फिर से सत्ता में वापसी करेंगे या तेजस्वी यादव इस बार अपने मुख्यमंत्री बनने के सपने को साकार कर पाएंगे? वहीं, क्या बीजेपी महाराष्ट्र मॉडल अपनाकर नीतीश की जगह अपना सीएम लाएगी या नहीं, ये सारे सवालों का जवाब 14 नवंबर को मिल जाएगा.

पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद महागठबंधन खेमे में खुशी का माहौल है, जबकि एनडीए में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बीजेपी अंदरखाने “प्लान बी” पर काम कर रही है. पार्टी को एहसास है कि यदि बहुमत से दूरी रह गई तो उसे वैकल्पिक रणनीति तैयार रखनी होगी.

वहीं, तेजस्वी यादव युवाओं को नौकरी देने के वादे के साथ जनता का दिल जीतने की कोशिश में जुटे हैं. इस बीच, बिहार चुनाव में एक बार फिर सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभानी शुरू कर दी है.

जमीन पर जनसभाएं, रैलियाँ और रोड शो तो जारी हैं, लेकिन इस बार चुनावी समर का असली मैदान डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया है. नेताओं की छोटी-छोटी क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

अब यह चुनाव हाइटेक युग की तस्वीर पेश कर रहा है. इंटरनेट की दुनिया में कौन आगे निकले, इसे लेकर राजनीतिक दलों में जबरदस्त होड़ है. फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं.

लगभग हर प्रत्याशी ने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए अपनी डिजिटल मौजूदगी मजबूत कर ली है. इसके लिए अलग-अलग आईटी टीमें भी गठित की गई हैं जो पर्दे के पीछे बैठकर सोशल मीडिया रणनीतियाँ तैयार कर रही हैं.

जोरदार स्लोगन, आकर्षक वीडियो क्लिप्स और तीखे पोस्ट्स के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की जा रही है. कई उम्मीदवार लाइव सेशन में जाकर सीधे जनता से संवाद कर रहे हैं.

मौजूदा दौर में न लाउडस्पीकर का शोर सुनाई देता है, न दीवारों पर पोस्टरों की भरमार दिखती है लेकिन डिजिटल दुनिया में लोकतंत्र का शोर गूंज रहा है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर चल रहा यह चुनावी प्रचार, असली मतदान में किस हद तक असर दिखा पाता है. बिहार विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि रणनीति का सबसे प्रभावी हथियार बन चुका है. जमीनी राजनीति के साथ-साथ अब डिजिटल राजनीति भी उतनी ही अहम हो गई है. ट्विटर पर ट्रेंड से लेकर फेसबुक लाइव और यूट्यूब वीडियो तक हर प्लेटफॉर्म मतदाताओं को प्रभावित करने का जरिया बन गया है.

इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि अब नेता सिर्फ मंचों से नहीं, बल्कि मोबाइल स्क्रीन से भी जनता तक पहुँच बना रहे हैं. आने वाले दिनों में यह रुझान और भी गहराएगा, क्योंकि भविष्य के चुनावों में सोशल मीडिया ही सबसे बड़ा युद्धक्षेत्र बनने जा रहा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BJP, #BreakingNews, #DemocracyInIndia, #DigitalPolitics, #ElectionStrategy, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #Mahagathbandhan, #NDABihar, #NITISHKUMAR, #OnlineCampaign, #PoliticalNews, #PoliticalTrends, #SocialMediaInfluence, #TejashwiYadav, #VoteForBihar, #YouthAndPolitics
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली लालकिला विस्फोट मामले में लखनऊ में छापेमारी!
Next Article 50वीं नेशनल सब-जूनियर ओपन व 41वीं नेशनल सब-जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में किसने मारी बाजी, देखें-पूरी डिटेल

फीचर

View More

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती है। बारिश की फुहार, चारों तरफ हरियाली, ठंडी…

By vineet verma 4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

बारिश के बीच भी क्यों तपता रहा भारत? अगस्त में 125 साल का गर्मी रिकॉर्ड टूटा, जलवायु परिवर्तन और अल नीनो ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: एक तरफ अगस्त में भारत के कई हिस्सों में मानसून…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

भारत सरकार की रडार पर सोशल मीडिया! बच्चों की सुरक्षा पर अब होगा बड़ा एक्शन?

सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब भारत सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है।…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

पश्चिम बंगाल: आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का खड़गपुर से तबादला, वीडियो में धार्मिक शब्दों के इस्तेमाल पर खड़ा हुआ था विवाद

खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल सरकार ने 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी और खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) बुशरा…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

गुरुग्राम बाइक हिट एंड रन केस में सिया का नया वीडियो, बोलीं-‘टक्कर के बाद एक सेकेंड भी नहीं रुके’, उठाए कई सवाल

गुरुग्राम के चर्चित बाइक हिट एंड रन मामले में बाइक राइडर सिया ने नया वीडियो जारी कर कार सवार के…

5 Min Read
Trending Newsक्राइम

दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन: उद्धव और आदित्य ठाकरे समेत कई दिग्गजों के नाम FIR दर्ज, बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर नए सिरे से शुरू हुई जांच

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 6 साल पुराने मामले में केंद्रीय…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?