एयर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हाल ही में हुए अचानक टर्बुलेंस (Turbulence) और विमान के 300 फीट नीचे गिरने के मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एयरलाइन और जांच सूत्रों के मुताबिक, 4 अगस्त को उड़ान भरने से ठीक पहले एक क्रू मेंबर ने मुख्य पायलट के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पायलट पर गांजा (Cannabis) पीने का संगीन आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में लैंडिंग के बाद जब पायलट का मेडिकल और यूरिन टेस्ट लिया गया, तो स्थिति यह थी कि अधिकारियों को उन्हें सहारा देकर ले जाना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत दिल्ली से फुकेट जाते समय ही हो गई थी। सीट से जुड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर पायलट और एक केबिन क्रू मेंबर के बीच कहासुनी हुई थी। फुकेट पहुंचने के बाद भी यह तनाव बना रहा, जिसके बाद क्रू मेंबर ने आधिकारिक शिकायत दर्ज करवाई।
फुकेट से वापस दिल्ली लौटते वक्त बीच हवा में विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिर गया। इसी दौरान पायलट के कॉकपिट के फर्श पर अचेत/असंतुलित अवस्था में पड़े होने की बात सामने आई है।
होश में आने के बाद पायलट कॉकपिट में वापस पहुंचे और यात्रियों का हालचाल लिया। हालांकि, आरोप है कि घटना के तुरंत बाद केबिन क्रू को यात्रियों से इस संबंध में कोई भी बात न करने के सख्त निर्देश दिए गए थे।
दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और जांच एजेंसियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। यूरिन और ब्लड सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि क्या पायलट नशे की हालत में विमान उड़ा रहे थे। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो पायलट का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
देश की प्रतिष्ठित नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ "NALSAR" में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और बार काउंसिल…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही अपने क्रिकेट प्रशासन के ढांचे में बड़ा बदलाव…
केंद्र सरकार ने देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 के 'जनसंख्या गणना' (Population Enumeration) चरण…
79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जब पूरा देश जश्न की तैयारियों में डूबा…
“LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया” ने अपने फिनांशियल ईयर 2027 की पहली तिमाही “अप्रैल से जून” में…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी ड्रोनों और उनके स्पेयर पार्ट्स (पुर्जों) के आयात पर…