Trending News

भोपाल : अजीब चोरी का खुलासा ! महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा कर युवक करता था ऐसी हरकतें, हुआ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके से एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां चोर न तो गहने लेकर भागा, न नकदी और न ही कोई कीमती सामान, बल्कि उसका निशाना थे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स। पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है, उसका नाम दीपेश बताया जा रहा है, जो रात के अंधेरे में घरों की बालकनी या छतों पर चढ़कर चड्डी, पैंटी और ब्रा चुरा ले जाता था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी इन कपड़ों को खुद पहनता था और उसे इससे “आराम” महसूस होता था।

लेबर कार्ड ने खोल दी पोल, गिरफ्तारी के वक्त और भी चौंकाने वाला नजारा

यह मामला 31 दिसंबर 2025 की रात से 1 जनवरी 2026 के बीच अमरनाथ कॉलोनी का है, जब एक डेयरी संचालक ने अपने घर की बालकनी से अंडरगारमेंट्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। चोरी के दौरान आरोपी तो भाग निकला, लेकिन जल्दबाज़ी में उसका श्रमिक कार्ड (लेबर कार्ड) मौके पर गिर गया।

 इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने 1 जनवरी की दोपहर उसके घर पर दबिश दी। वहां का नज़ारा देखकर पुलिस भी चौंक गई। दीपेश आराम से सो रहा था और उसने चोरी किए गए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स ही पहन रखे थे। तलाशी में उसके पास से कई और चुराए गए अंडरगारमेंट्स भी बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अलग-अलग इलाकों में ऐसी ही चोरियां करता था और इन कपड़ों को पहनने से उसे मानसिक सुकून मिलता है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है।

पहले भी आ चुकी थीं ऐसी शिकायतें

इससे पहले भी कोलार इलाके में इस तरह की अजीब चोरियों की शिकायतें सामने आ चुकी थीं, जिससे महिलाओं में डर का माहौल बन गया था। खास बात यह थी कि चोर सिर्फ अंडरगारमेंट्स ही उठाता था और बाकी सामान को हाथ तक नहीं लगाता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चोरी और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

9 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

10 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

14 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

14 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

16 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

17 hours ago