Trending News

भोपाल मॉडल ट्विशा शर्मा केस: PM रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मौत से एक हफ्ते पहले हुआ था अबॉर्शन!

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मशहूर मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। डॉक्टरों की पैनल द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में साफ हो गया है कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने (Asphyxia due to hanging) के कारण ही हुई थी। डॉक्टरों के मुताबिक, मौत का अनुमानित समय 12 मई की रात करीब 8 बजे के आसपास का पाया गया है।

हालांकि, इस रिपोर्ट में दो ऐसे अहम खुलासे हुए हैं, जिसने पुलिस की तफ्तीश और ट्विशा के करीबियों पर संदेह के दायरे को काफी बढ़ा दिया है।

मौत से एक हफ्ते पहले हुआ था अबॉर्शन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबसे बड़ा और हैरान करने वाला खुलासा यह हुआ है कि मौत से महज एक हफ्ते पहले ही ट्विशा का गर्भपात (अबॉर्शन) हुआ था। इस खुलासे के बाद अब पुलिस इस एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या ट्विशा किसी गंभीर मानसिक तनाव में थीं या उन पर किसी खास शख्स द्वारा कोई पारिवारिक या सामाजिक दबाव बनाया जा रहा था।

शरीर पर चोट के निशान, कशमकश की आशंका?

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को ट्विशा के हाथ पर चोट के निशान भी मिले हैं। यह निशान मौत से कुछ समय पहले के ही बताए जा रहे हैं। हाथ पर मिले इन निशानों ने इस बात की आशंका को बल दे दिया है कि क्या घटना से पहले ट्विशा की किसी से हाथापाई या कशमकश हुई थी? पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह चोट खुदकुशी की कोशिश के दौरान लगी या इसके पीछे कोई और वजह थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अबॉर्शन और चोट के निशान की पुष्टि होने के बाद भोपाल पुलिस अब ट्विशा के निजी जीवन और उनके बेहद करीबियों से नए सिरे से पूछताछ की तैयारी कर रही है। ट्विशा के कॉल डिटेल्स (CDR) और सोशल मीडिया चैट्स को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि 12 मई की रात 8 बजे से पहले वह किसके संपर्क में थीं।

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब आत्महत्या के उकसावे (Abetment to Suicide) जैसे गंभीर पहलुओं को जोड़कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

news desk

Recent Posts

चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…

4 hours ago

लखनऊ स्नातक सीट से विजय कुमार ‘बंधु’ और कांति सिंह ने किया नामांकन, पुरानी पेंशन बहाली से लेकर रोजगार तक रहेंगे मुद्दे

लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…

4 hours ago

Rajpal Yadav: 2 करोड़ के वादे के बदले 50 लाख का ड्राफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई कड़ी फटकार

सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…

5 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को भी टिकट

धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…

6 hours ago

‘यह सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न है…’ फेक AI वीडियो पर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, समर्थन में उतरे बॉलीवुड-टॉलीवुड के दिग्गज

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…

6 hours ago

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग : UP की गायत्री और अमर का गोल्डन डबल,चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत जीते 14 पदक

लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…

6 hours ago