लखनऊ। बरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री से जुड़ा एक कथित इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्र के वायरल होते ही प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।
हालांकि, अभी तक अलंकार अग्निहोत्री की तरफ से इस पत्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया और प्रशासनिक वर्तुलों में इस घटना को लेकर हलचल और कयासों का दौर शुरू हो गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले अपने फेसबुक अकाउंट से UGC एक्ट 2026 का विरोध जताया था और हाल ही में प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों पर प्रशासनिक कार्रवाई से नाराजगी भी व्यक्त की थी। इसी नाराजगी के चलते उनके इस्तीफा देने की खबरें वायरल हो रही हैं।
वायरल लेटर में क्या लिखा है
अलंकार अग्निहोत्री के नाम से वायरल हो रहे इस लेटर को राज्यपाल, मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्त को भेजा गया है। इसमें उन्होंने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ हुई स्थानीय प्रशासन की मारपीट और UGC रेगुलेशन्स 2026 का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश प्रान्तीय सिविल सेवा से इस्तीफा देने की बात कही है।
लेटर में उन्होंने अपने बारे में लिखा है कि वे 2019 बैच के राजपत्रित अधिकारी हैं और वर्तमान में बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने IIT BHU से B.Tech की उपाधि अर्जित करने और महामना मदन मोहन मालवीय के योगदान को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि काशी एवं वीरभूमि हनुमान जी की प्रेरणा के आधार पर उन्होंने यह पत्र लिखा है।
सूत्रों के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का मोबाइल नंबर भी बंद है, जिससे उनके संपर्क में नहीं आना स्थिति को और असमंजसपूर्ण बना रहा है।
उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में पिछले कई दिनों से स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन…
लखनऊ । केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने पंडित दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य…
पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के छायंसा गांव में पिछले 15 दिनों में 12 लोगों…
असम कांग्रेस में सोमवार को हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला, जब पार्टी के वरिष्ठ…
लखनऊ। लक्ष्मण सिंह क्लब ने बालक अंडर-14 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब फाइनल में ईडेन…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके बयान…