Trending News

भूखे रह गए बांके बिहारी! पहली बार बिना भोग दर्शन देने पड़े भक्तों को…, भक्तों में आक्रोश

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से बड़ी खबर है। बरसों से चली आ रही परंपरा पहली बार टूटी, जब ठाकुर जी को बाल और शयन भोग नहीं लगा। जानकारी के अनुसार, भोग तैयार नहीं हो सका क्योंकि हलवाई को भुगतान नहीं किया गया। इस वजह से सोमवार को ठाकुर जी बिना भोग के भक्तों को दर्शन देने पर मजबूर रहे।

परंपरा टूटने पर स्थानीय लोगों और मंदिर के गोस्वामियों में आक्रोश देखा गया। वहीं, पावर कमेटी ने इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की।

वृंदावन के श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में हर दिन लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं, और यह परंपरा उनके लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर कमेटी बनाई है। इसी कमेटी के तहत ठाकुर जी के प्रसाद और भोग तैयार करने के लिए हलवाई नियुक्त किया गया है। हलवाई को प्रतिमाह 80,000 रुपये वेतन मिलता है, लेकिन कुछ महीनों से भुगतान रुका हुआ था। इसी वजह से हलवाई ने बाल भोग और शयन भोग तैयार नहीं किया।

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

8 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

9 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

13 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

14 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

16 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

16 hours ago