Latest News

एशिया कप 2025 के लिए सेलेक्ट हुई टीम, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल के ‘आउट’ होने पर उठे सवाल!

टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले आगामी एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई ने मंगलवार (19 अगस्त) को कर दिया. मुंबई स्थित बोर्ड मुख्यालय में भारतीय मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के बीच हुई बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई. सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है.

Team India Asia Cup

टीम में टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को दी गई है. अभिषेक शर्मा जहां ओपनिंग करेंगे, वहीं तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते नजर आ सकते हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर उतरेंगे, जबकि उपकप्तान शुभमन गिल को किस क्रम में बल्लेबाज़ी के लिए भेजा जाएगा, इस पर सभी की नजरें रहेंगी.

विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा को मौका दिया गया है. संभावना है कि संजू सैमसन ओपनिंग में अभिषेक शर्मा का साथ दे सकते हैं. तेज गेंदबाज़ी विभाग की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. उनके साथ अर्शदीप सिंह और तीसरे स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज़ के तौर पर हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है.

ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को टीम में जगह मिली है, जो जरूरत पड़ने पर गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने में सक्षम हैं.

वहीं, टीम में शामिल न होने वाले खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल के साथ रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर का नाम भी शामिल है. जिसको लेकर फैन्स में नाराजगी दिख रही है. सोशल मीडिया पर इस सेलेक्शन को लेकर सवाल भी उठाए जा रहे हैं.

news desk

Recent Posts

बंदूक उठाकर आजादी की जंग लड़ी, राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे और अब 25 साल की सजा; कौन हैं हाशिम थाची, जिनकी कहानी ने पलटा पूरा रुख?

प्रिस्टिना: कभी कोसोवो की आजादी की लड़ाई में हथियार उठाने वाले और बाद में देश…

5 minutes ago

अमेरिका के नए प्रतिबंधों पर भारत का बड़ा बयान, कहा-140 करोड़ लोगों की ऊर्जा जरूरत सबसे पहले

रूस और ईरान पर अमेरिका की ओर से नए प्रतिबंधों का रास्ता साफ होने के…

6 minutes ago

NSE IPO खुलते ही निवेशकों में हलचल, ₹22,569 करोड़ के मेगा इश्यू में पैसा लगाना कितना सही? प्राइस बैंड से वैल्यूएशन तक समझें पूरा गणित

मुंबई: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ आज…

8 minutes ago

तिरुपति दर्शन पर अब मिलेगा 2 लाख का बीमा कवर? मौत होने पर परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं…

9 minutes ago

अमीरी आते ही इन 4 चीजों का दिखावा कहीं पड़ न जाए भारी? चाणक्य नीति में बताया, धन है तो इन आदतों से रहें दूर

नई दिल्ली: पैसा कमाना जितना मुश्किल माना जाता है, उससे कहीं ज्यादा चुनौती उसे संभालकर…

12 minutes ago

1 लाख के बदले 2.5 लाख नकली नोट! लखनऊ में दो भाई गिरफ्तार, ऐसे होता था पूरा खेल; दिल्ली में बैठा सरगना कौन?

लखनऊ: नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।…

19 minutes ago