CM रेखा गुप्ता और उनपर हमला करने वाला आरोपी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया. यह घटना मुख्यमंत्री आवास पर हुई. घटना के वक्त मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जब मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रही थीं, उसी दौरान एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा और अचानक ही सीएम रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया.
घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी ने सीएम पर हाथ चलाया. घटना के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम राजेश भाई खिमजी सकरिया है. उसकी उम्र 41 वर्ष बताई गई है और वह मूल रूप से राजकोट, गुजरात का निवासी है. बताया जा रहा है कि उसका कोई परिजन दिल्ली में जेल में बंद है. जिसे छुड़वाने के लिए वो अर्जी लेकर आया था.
दिल्ली BJP अध्यक्ष ने इस मामले पर क्या कहा ?
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बताया कि जब CM सुनवाई कर रहीं थीं, इसी दौरान एक व्यक्ति उनकी ओर आता है और पहले तो कुछ कागज़ात उनके सामने रखता है, लेकिन अगले ही क्षण वह व्यक्ति अचानक मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ने की कोशिश करता है और जबरन खींचने का प्रयास करता है.
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भी घटना की निंदा की है. तथा सीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया.
पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…
आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…
अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…
इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…
दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…