Trending News

1 लाख के बदले 2.5 लाख नकली नोट! लखनऊ में दो भाई गिरफ्तार, ऐसे होता था पूरा खेल; दिल्ली में बैठा सरगना कौन?

लखनऊ: नकली नोटों का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक लाख रुपये की असली करेंसी के बदले ढाई लाख रुपये के नकली नोट देते थे। दोनों के पास से 30 हजार रुपये की नकली करेंसी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अब गिरोह के उस मुख्य सदस्य की तलाश कर रही है, जो दिल्ली में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित करता था।

दिल्ली से हारून चलाता था पूरा नेटवर्क

नाका इंस्पेक्टर विवेक चौधरी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उन्नाव के हसनगंज क्षेत्र के सराय हसनगंज निवासी मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद सुलेमान के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक, उनका चचेरा भाई हारून दिल्ली में रहकर नकली नोटों का नेटवर्क चला रहा था।

जांच में सामने आया है कि हारून ही नकली नोट भेजता था और ग्राहकों से मुलाकात की जगह भी तय करता था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं।

शर्ट का रंग देखकर होती थी ग्राहक की पहचान

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ग्राहक से मुलाकात से कुछ समय पहले हारून वाट्सऐप के जरिए उनकी लोकेशन भेजता था। इसके साथ ही ग्राहक की पहचान के लिए उसकी शर्ट का रंग भी बताया जाता था।

इसके बाद दोनों भाई बताए गए स्थान पर पहुंचते थे। वहां ग्राहक की शर्ट का रंग देखकर उसकी पहचान करते और उसके हाथ में नकली नोटों की गड्डी सौंप देते थे।

एक लाख असली लेकर ढाई लाख नकली नोट

पुलिस के मुताबिक, इस सौदे में ग्राहक से एक लाख रुपये की असली रकम ली जाती थी और बदले में उसे ढाई लाख रुपये के नकली नोट दिए जाते थे। ग्राहक से मिली असली रकम में से दोनों भाई अपना कमीशन निकाल लेते थे।

बाकी रकम हारून के बताए क्यूआर कोड पर भेज दी जाती थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे हर सप्ताह करीब दो बार नकली नोटों की डिलीवरी करते थे।

मेट्रो स्टेशन के पास झोपड़पट्टी से पकड़े गए

पुलिस ने दोनों आरोपियों को दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झोपड़पट्टी से गिरफ्तार किया। उनके पास से नकली करेंसी के अलावा मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच इस दिशा में भी की जा रही है कि दिल्ली में बैठा हारून नकली नोट कहां से हासिल करता था और अब तक गिरोह कितनी नकली करेंसी बाजार में खपा चुका है।

vineet verma

Recent Posts

Asian Champions Trophy 2026: ‘खेलना है तो भारत आना ही पड़ेगा’, हॉकी इंडिया का पाकिस्तान को करारा जवाब!

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान के बाहर नया…

21 minutes ago

बंदूक उठाकर आजादी की जंग लड़ी, राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे और अब 25 साल की सजा; कौन हैं हाशिम थाची, जिनकी कहानी ने पलटा पूरा रुख?

प्रिस्टिना: कभी कोसोवो की आजादी की लड़ाई में हथियार उठाने वाले और बाद में देश…

45 minutes ago

अमेरिका के नए प्रतिबंधों पर भारत का बड़ा बयान, कहा-140 करोड़ लोगों की ऊर्जा जरूरत सबसे पहले

रूस और ईरान पर अमेरिका की ओर से नए प्रतिबंधों का रास्ता साफ होने के…

46 minutes ago

NSE IPO खुलते ही निवेशकों में हलचल, ₹22,569 करोड़ के मेगा इश्यू में पैसा लगाना कितना सही? प्राइस बैंड से वैल्यूएशन तक समझें पूरा गणित

मुंबई: देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ आज…

48 minutes ago

तिरुपति दर्शन पर अब मिलेगा 2 लाख का बीमा कवर? मौत होने पर परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं…

50 minutes ago

अमीरी आते ही इन 4 चीजों का दिखावा कहीं पड़ न जाए भारी? चाणक्य नीति में बताया, धन है तो इन आदतों से रहें दूर

नई दिल्ली: पैसा कमाना जितना मुश्किल माना जाता है, उससे कहीं ज्यादा चुनौती उसे संभालकर…

53 minutes ago