Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अपूर्वा मखीजा का बड़ा मूव! भारत छोड़कर न्यूयॉर्क जाएंगी ‘Rebel Kid’, पढ़ाई के बाद करेंगी D2C ब्रांड शुरू
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > अपूर्वा मखीजा का बड़ा मूव! भारत छोड़कर न्यूयॉर्क जाएंगी ‘Rebel Kid’, पढ़ाई के बाद करेंगी D2C ब्रांड शुरू
EntertainmentTrending News

अपूर्वा मखीजा का बड़ा मूव! भारत छोड़कर न्यूयॉर्क जाएंगी ‘Rebel Kid’, पढ़ाई के बाद करेंगी D2C ब्रांड शुरू

news desk
Last updated: August 20, 2026 11:53 am
news desk
Share
SHARE

कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘Rebel Kid’ के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा की वजह उनकी कोई विवादित टिप्पणी नहीं, बल्कि भारत छोड़कर न्यूयॉर्क शिफ्ट होने का फैसला है।

Contents
कौन हैं Rebel Kid?क्यों छोड़ रही हैं Rebel Kid भारत?लोगों की ओपिनियन और क्रिटिसिज्म पर क्या बोलीं अपूर्वा?

हाल ही में अपूर्वा ‘Untriggered with AminJaz’ पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने न्यूयॉर्क जाने के अपने फैसले का खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर, रियलिटी शोज ‘Lock Upp’ और ‘The Traitors’ के साथ-साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी कई बातें शेयर कीं।

कौन हैं Rebel Kid?

सोशल मीडिया की दुनिया में अपूर्वा मखीजा को ‘Rebel Kid’ के नाम से जाना जाता है। वह एक लोकप्रिय भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। अपूर्वा अपने बेबाक अंदाज, लाइफस्टाइल व्लॉग्स और सोशल मीडिया वीडियोज के लिए जानी जाती हैं।

फरवरी 2025 में अपूर्वा कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent में भी नजर आई थीं। शो के दौरान की गई उनकी एक विवादित टिप्पणी के बाद वह काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रही थीं।

क्यों छोड़ रही हैं Rebel Kid भारत?

हाल ही में अपूर्वा ‘Untriggered with AminJaz’ पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने भारत छोड़ने और न्यूयॉर्क जाने के बारे में बताया।

अपूर्वा ने बताया कि, वह NYU स्टर्न में MBA करने के लिए अमेरिका जा रही हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका भारत लौटकर D2C ब्रांड शुरू करने का प्लान है।

अपूर्वा ने यह भी बताया कि अमेरिका जाने की एक वजह खुद को सोशल मीडिया और अपनी ऑनलाइन इमेज बनाए रखने के दबाव से दूर रखना है। उनका मानना है कि लगातार लोगों की नजरों में रहना और हर चीज को लेकर मिलने वाली रिएक्शन्स का सामना करना कई बार काफी भारी पड़ सकता है।

लोगों की ओपिनियन और क्रिटिसिज्म पर क्या बोलीं अपूर्वा?

पॉडकास्ट के दौरान अपूर्वा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लोगों की नजर और उनकी आलोचना कई बार काफी भारी पड़ सकती है।

अपूर्वा ने कहा कि, वह कुछ भी करें, अच्छा या बुरा, लोगों की तरफ से उसकी आलोचना होना तय है। उन्होंने अपने सही और गलत फैसलों की जिम्मेदारी लेने की बात भी कही।

अपूर्वा ने कहा कि जब भी उनसे कोई गलती हुई, उन्होंने माफी मांगी और उसकी जिम्मेदारी ली। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अपने किसी भी फैसले पर पछतावा नहीं है।
बॉलीवुड में वापसी पर क्या बोलीं Rebel Kid?

पॉडकास्ट के दौरान अपूर्वा से बॉलीवुड में वापसी को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत जरूर लौटेंगी, लेकिन वह खुद को बॉलीवुड में करियर बनाते हुए नहीं देखती हैं।

बता दें कि अपूर्वा ने 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘नादानियां’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह कुछ अन्य वेब शोज में भी नजर आईं।

GEN-Z के बीच अपूर्वा मखीजा एक लोकप्रिय नाम हैं। उनकी लाइफस्टाइल, वीडियोज और कंटेंट को युवा दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

ऐसे में न्यूयॉर्क जाने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच मायूसी जरूर है। हालांकि, उनके फैंस को उम्मीद है कि अपूर्वा विदेश में रहने के बावजूद अपने कंटेंट के जरिए उनसे जुड़ी रहेंगी और न्यूयॉर्क से भी अपनी सोशल मीडिया जर्नी जारी रखेंगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पैसों के लिए 10वीं के दो छात्रों ने रची प्रिंसिपल की हत्या की साजिश, 27 बार चाकू घोंपा; ‘बाबू’ शब्द से खुला खौफनाक राज
Next Article आईएएस रिंकू सिंह ने मांगा कैडर ट्रांसफर, बोले- यूपी की नौकरशाही के लिए उपयुक्त नहीं

फीचर

View More

सोसाइटी ने कह दिया ‘घर खाली करो’, तो क्या सच में छोड़ना पड़ेगा फ्लैट? जानिए मालिक के पूरे अधिकार

नई दिल्ली: आपने अपनी मेहनत की कमाई से फ्लैट खरीदा, उसका रजिस्ट्रेशन कराया और नियमित रूप से सोसाइटी का मेंटेनेंस…

By vineet verma 7 Min Read

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर…

5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

अमेरिका पर कर्ज का पहाड़! पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा सरकारी कर्ज, ब्याज का बोझ भी बढ़ा

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल अमेरिका अब बढ़ते सरकारी कर्ज के दबाव से जूझ रहा है।…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

आईएएस रिंकू सिंह ने मांगा कैडर ट्रांसफर, बोले- यूपी की नौकरशाही के लिए उपयुक्त नहीं

उरई: यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने उत्तर प्रदेश से बाहर दूसरे राज्य या कैडर में ट्रांसफर…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

चिराग पासवान ने कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ बयान पर जताई नाराजगी, बोले- पूरी पीढ़ी को गलत कहना सही नहीं

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के 'गटर…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

सीरिया पर बम बरसाने से पहले मोसाद चीफ ने किसे किया था फोन? तुर्किये की सेना पर इजरायल क्यों हुआ सख्त, सामने आया पूरा कनेक्शन

दमिश्क: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन ने सीरिया के विदेश मंत्री असद हसन अल-शिबानी से फोन…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?