Trending News

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, फैक्ट्री में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बांग्लादेश इस समय गंभीर हिंसा की चपेट में है और हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। अब एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या की खबर सामने आई है। दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल के बाद मैमन सिंह में 42 वर्षीय बजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना एक कपड़ा फैक्ट्री में हुई, जहां नोमान मियां ने शॉटगन से फायरिंग कर बजेंद्र बिस्वास को मौत के घाट उतार दिया। चश्मदीदों के अनुसार, घटना के वक्त आरोपी नोमान मियां और बजेंद्र बिस्वास साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और अचानक नोमान ने अपनी बंदूक से बजेंद्र पर गोली चला दी। गोली बजेंद्र की बाईं जांघ में लगी।

घटना के बाद बजेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बांग्लादेश में हालात फिलहाल बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

आरोप है कि मौजूदा सरकार हिंसा पर प्रभावी तरीके से काबू पाने में विफल रही है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के दिनों में कई हिंदू नागरिकों की हत्या की घटनाएं हुई हैं। दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद अमृत मंडल उर्फ सम्राट की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या की खबर सामने आई थी। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

19 अगस्त 2026 पंचांग: शीतला सप्तमी और तुलसीदास जयंती का शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला…

7 hours ago

19 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और आर्थिक लाभ…

7 hours ago

शराब, मारपीट और हैवानियत… पत्नी ने खोली पति की क्रूरता की परतें, आरोप सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने…

7 hours ago

ममता बनर्जी को कोर्ट से बड़ा झटका! बंगाल की सियासत में नहीं बदलेगा शक्ति संतुलन, ऋतब्रत बनर्जी पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा…

7 hours ago

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं…

7 hours ago