नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में सात राज्यों के ओबीसी कांग्रेस के करीब 300 जिलाध्यक्षों के साथ रणनीतिक बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा समेत सात राज्यों के ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद भी शामिल हुए।
बैठक में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दिल से जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती। उन्होंने कहा कि इसी सोच के चलते प्रस्तावित जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल नहीं किया गया है।
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की बहाली के लिए सड़कों पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शेर सब्र से काम लेता है और जल्दबाजी नहीं करता।
राहुल गांधी ने ओबीसी समुदाय को ‘बब्बर शेर’ बताते हुए कहा कि जनता अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने छात्रों के आंदोलनों का भी जिक्र किया और कहा कि उनके बीच भी जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया जा रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग को अपनी वाजिब हिस्सेदारी के लिए आवाज उठाने का मौका मिले।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार अब सत्ता से जाने की कगार पर है।
वहीं, ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद ने बैठक को बेहद सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि सात राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी के सामने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और पिछड़े वर्ग से जुड़ी जमीनी चुनौतियों को रखा।
राहुल गांधी ने कांग्रेस के रुख को दोहराते हुए कहा कि पार्टी ‘जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागीदारी’ के सिद्धांत पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कायम है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे तुरंत जमीनी स्तर पर जाएं और ओबीसी कॉलम को शामिल कराने तथा जातिगत जनगणना की मांग को लेकर जनता के बीच अपनी पहुंच मजबूत करें।
नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला…
नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और आर्थिक लाभ…
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा…
मुंबई: यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली कियारा आडवाणी के हाथ एक…
मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं…