लखनऊ । बिजनौर में 20 मार्च से आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने वाली लखनऊ की टीम की घोषणा गुरुवार को की गई। बालक टीम का नेतृत्व आनंद कुमार और बालिका टीम का नेतृत्व कामिनी को सौंपा गया है।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं नशा मुक्ति अभियान के अगुआ रोहित अग्रवाल ने टीमों को किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
लखनऊ खो-खो संघ के सचिव राजेश कुमार वर्मा के अनुसार बालक टीम के अन्य सदस्य इस प्रकार हैं- देवराज सिंह, मुकेश सिंह, शिवम, अक्षत सिंह, सक्षम सिंह, अर्चित भारती, प्रिंस, अनय पाल, यश सोनी, राज राजभर व रवि गिरि। कोच : अमन कुमार गुप्ता, मैनेजर: कीर्ति रावत।
बालिका टीम: राखी विश्वकर्मा, मनीषा राठौर, शीतल, अंशिका वर्मा, महिमा, वैष्णवी, राखी शर्मा, आकांक्षा यादव, शहरीन, साक्षी एवं अपर्णा। कोच: दीपा चौरसिया, मैनेजर : श्वेता वर्मा।
अगर आप भी त्योहार के सीजन में ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं,…
जब पिच पर कदमों की सरसराहट थम जाती है और फ्लडलाइट्स की छांव में एक…
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के सामने सामाजिक…
त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को महंगाई का एक और…
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…