खेल

लखनऊ लगातार दूसरे साल चैंपियन, मेरठ को हराकर जीता स्वर्णराज्य सीनियर पुरुष आमंत्रण हैंडबॉल चैंपियनशिप

लखनऊ। लखनऊ ने अमेठी में आयोजित राज्य सीनियर पुरुष आमंत्रण हैंडबॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गत 17 से 19 मार्च 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लखनऊ  ने मेरठ को 43-36 के अंतर से हराकर लगातार दूसरे साल खिताब पर कब्जा जमाया और अपना दबदबा कायम रखा। इस मुकाबले में लखनऊ की जीत में गोलकीपर शशिशंकर पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में लखनऊ ने वाराणसी को 40-32 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं लीग चरण में लखनऊ को पूल ए में गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती और अयोध्या के साथ रखा गया था, जहां लखनऊ ने सभी टीमों को लगभग 10 गोल के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

लखनऊ टीम को उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय और कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ टीम का यह प्रदर्शन प्रदेश में हैंडबॉल खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है। लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीतना टीम की निरंतरता, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को दर्शाता है।
वहीं चैंपियनशिप से वापसी के बाद उपक्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़ ने भी विजेता लखनऊ टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों की सराहना की।

लखनऊ टीम के कोच मोहम्मद तौहीद ने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीतना हमारे लिए गर्व की बात है और भविष्य में भी टीम इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनऊ टीम :- डेविड, निहाल, अविनाश, अनंत, सुयश, अंकित, प्रिंस, शुभम, भविष्य राठी, सनी, शशिशंकर पाण्डेय, विकास, कोच : मोहम्मद तौहीद।

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

3 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

4 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

5 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

6 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

6 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

7 hours ago