Trending News

केतन मर्डर केस के बीच परिवार पर टूटा एक और दुख! सदमा नहीं सह पाए दादा, इलाज के दौरान हुई मौत

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड से सदमे में डूबे अग्रवाल परिवार पर एक और बड़ा दुख टूट पड़ा है। केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी तबीयत लगातार गंभीर बनी हुई थी।

सोशल मीडिया पर पिता ने दी श्रद्धांजलि

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने अपने स्टेटस पर “Miss You Dad” लिखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद परिवार के गहरे दुख का अंदाजा लगाया जा रहा है।

दिल की सर्जरी के बाद बिगड़ती रही तबीयत

जानकारी के मुताबिक, देवीचंद अग्रवाल की कुछ समय पहले हृदय से जुड़ी बड़ी सर्जरी हुई थी। इसके बाद से उनकी सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ था। इसी दौरान पोते केतन अग्रवाल की हत्या की घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना का देवीचंद अग्रवाल की मानसिक स्थिति पर भी गहरा असर पड़ा था।

दो दिन पहले हालत हुई थी ज्यादा गंभीर

सूत्रों के अनुसार, करीब दो दिन पहले उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। लगातार इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अंतिम सांस ली।

जांच के बीच परिवार पर दूसरा बड़ा आघात

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच अभी भी जारी है और पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच परिवार के मुखिया माने जाने वाले देवीचंद अग्रवाल के निधन से परिजनों पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है।

एक ओर परिवार केतन अग्रवाल की हत्या मामले में न्याय की उम्मीद लगाए हुए है, वहीं दूसरी ओर बुजुर्ग सदस्य के निधन ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। इस समय बड़ी संख्या में रिश्तेदार और शुभचिंतक परिवार के साथ मौजूद हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।

 

vineet verma

Recent Posts

चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…

3 hours ago

लखनऊ स्नातक सीट से विजय कुमार ‘बंधु’ और कांति सिंह ने किया नामांकन, पुरानी पेंशन बहाली से लेकर रोजगार तक रहेंगे मुद्दे

लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…

4 hours ago

Rajpal Yadav: 2 करोड़ के वादे के बदले 50 लाख का ड्राफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई कड़ी फटकार

सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…

4 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को भी टिकट

धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…

5 hours ago

‘यह सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न है…’ फेक AI वीडियो पर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, समर्थन में उतरे बॉलीवुड-टॉलीवुड के दिग्गज

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…

5 hours ago

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग : UP की गायत्री और अमर का गोल्डन डबल,चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत जीते 14 पदक

लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…

5 hours ago