लखनऊ। अंकित अदाना (नाबाद 59 रन) की विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली हाई कोर्ट ने अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में लखनऊ हाई कोर्ट को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को 39 रनों से पराजित कर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।
राजधानी लखनऊ के अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ हाई कोर्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। लखनऊ की ओर से एस.एस. अब्दुल्ला ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि विवेक पांडे ने 18 रनों का योगदान दिया। दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से दीपक, वी.सी., प्रदीप और मधुर ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली हाई कोर्ट की टीम ने 14.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली की ओर से अंकित अदाना ने 29 गेंदों पर 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली। वी.सी. ने नाबाद 23 रन बनाए।
दूसरे सेमीफाइनल में सुप्रीम कोर्ट की शानदार जीत
दूसरे सेमीफाइनल में सुप्रीम कोर्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से मयंक वाधवा (49), गोविंद (39), अमन (23) और अभिषेक वाधवा (28) ने उपयोगी पारियां खेलीं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से नायडू ने 3 और हरजोत सिंह ने 2 विकेट लिए।
जवाब में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। सुप्रीम कोर्ट के गेंदबाज ऋषभ मलिक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
आयोजन में 10 हाई कोर्ट की भागीदारी
अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के बैनर तले देश के 10 हाई कोर्ट की टीमें भाग ले रही हैं। इस वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश में होने के कारण इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट (UPAST) द्वारा सफलतापूर्वक निभाई जा रही है।
लीग चरण के समापन के बाद सेमीफाइनल में पहुंची टीमों को टूर्नामेंट के कॉर्डिनेटर अधिवक्ता वैभव जैन ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह भी मौजूद रहीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मुकाबला
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के बीच अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम (बीबीडी विश्वविद्यालय) में खेला जाएगा।
वहीं तीसरे स्थान के लिए लखनऊ हाई कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टीमें के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
शाम को हिल्टन होटल में आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सहभोज कार्यक्रम में सभी टीमें शामिल हुईं। आयोजन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का सफल संचालन कॉर्डिनेटर वैभव जैन द्वारा किया गया।
नई दिल्ली: भारतीय आईटी सेक्टर इन दिनों भारी दबाव में दिखाई दे रहा है। आर्टिफिशियल…
मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो लाइन…
टेक कंपनी Amazon के अंदर इन दिनों AI टूल्स को लेकर थोड़ा तनाव का माहौल…
2026 Winter Olympics के एथलीट्स विलेज में इस बार बर्फ से ज्यादा चर्चा किसी और…
दिल्ली के पीरागढ़ी में एक सफेद टाटा टिगोर कार सड़क किनारे खड़ी थी। बाहर से…
वॉशिंगटन: इस साल वैलेंटाइन डे पर प्यार भरे मैसेज कम और राजनीतिक तंज ज्यादा देखने…