खेल

53वां श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट: जेएनपीजी और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज फाइनल में

लखनऊ स्थित श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 53वें श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने माहौल को खेलमय बना दिया।

पहले सेमीफाइनल में जेएनपीजी कॉलेज का मुकाबला लखनऊ विश्वविद्यालय से हुआ। जेएनपीजी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। इस प्रकार जेएनपीजी कॉलेज ने 22 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में किफायती गेंदबाजी और अनुशासित प्रदर्शन के लिए प्रवीन यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने एक मेडन ओवर डालते हुए महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

दूसरा सेमीफाइनल बीएसएनवी पीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के बीच खेला गया। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 15 ओवर में 246 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम की ओर से आयुष पांडेय ने 107 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। जवाब में बीएसएनवी पीजी कॉलेज की टीम 95 रन पर सिमट गई और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने 151 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।

अब फाइनल मुकाबला जेएनपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के बीच 14 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे खेला जाएगा। समापन समारोह दोपहर 1 बजे आयोजित होगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

14 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

14 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

15 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

18 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

20 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

20 hours ago