कई लोग गंभीर रूप से घायल
मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो लाइन 4 के कंस्ट्रक्शन साइट पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने न केवल रफ्तार रोक दी बल्कि सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
एक भारी कंक्रीट स्लैब अचानक सड़क पर गिर गया। इस हादसे की चपेट में नीचे से गुजर रहा एक ऑटो रिक्शा और एक कार आ गए। मलबे के भारी वजन से ऑटो रिक्शा पूरी तरह पिचक गया, जिसमें सवार यात्री और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या है पूरा मामला?
ये घटना दोपहर 12:20 बजे मुलुंड के व्यस्त LBS मार्ग पर ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ कंपनी के सामने हुई। मौजूद लोग के अनुसार, पिलर की कास्टिंग के लिए बनाया गया लोहे का ढांचा अचानक झुक गया और देखते ही देखते कंक्रीट का बड़ा हिस्सा नीचे गिर पड़ा। उस वक्त सड़क पर सामान्य ट्रैफिक था।
रेस्क्यू और घायलों की स्थिति
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। अब तक 3 से 4 लोगों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। मलबे के नीचे फंसे एक महिला और ऑटो ड्राइवर को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मुलुंड के अग्रवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ट्रैफिक पर बड़ा असर
हादसे के कारण LBS मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने मुलुंड चेक नाका से लेकर भांडुप तक के रास्ते को सील कर दिया है और ट्रैफिक को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (EEH) की ओर डायवर्ट किया है। क्रेन की मदद से सड़क से भारी मलबा हटाने का काम जारी है।
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
मेट्रो के काम में सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि व्यस्त सड़क होने के बावजूद नीचे सुरक्षा जाल या पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं थी।
MMRDA ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
“होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया” ने भारतीय प्रीमियम टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करते…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की सियासत का रुख पूरी तरह बदल दिया…
खेल के मैदान से एक बार फिर कोच सुर स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को कलंकित…
टेक जायंट कंपनी “Lenovo” ने ऑडियो सेगमेंट में अपना नया दांव खेलते हुए Lenovo Yoga…
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून का इस वर्ष का पासिंग आउट समारोह कई मायनों में…
पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। ED ने तृणमूल कांग्रेस (TMC)…