Trending News

2026 Winter Olympics खेलों की शुरुआती 72 घंटो में ही खाली हो गया 10,000 कंडोम का स्टॉक, क्या एथलीट्स विलेज में बढ़ गई है ‘विंटर हीट’?

2026 Winter Olympics के एथलीट्स विलेज में इस बार बर्फ से ज्यादा चर्चा किसी और चीज की हो रही है। खेल शुरू होने के सिर्फ 72 घंटे के अंदर आयोजकों ने जो 10,000 फ्री कंडोम रखे थे, वो पूरी तरह खत्म हो गए। इटली के अखबार ला स्टांपा की रिपोर्ट के मुताबिक मांग इतनी तेज रही कि स्टॉक रिकॉर्ड टाइम में खाली हो गया और तुरंत नई सप्लाई मंगवानी पड़ी।

परंपरा पुरानी, लेकिन प्लानिंग कम पड़ गई?

ओलंपिक विलेज में फ्री कंडोम बांटने की परंपरा 1988 सियोल ओलंपिक से चली आ रही है, ताकि एथलीट्स के बीच एसटीडी से बचाव और जागरूकता बनी रहे। लेकिन इस बार गिनती का गणित थोड़ा गड़बड़ा गया। पिछले 2024 Summer Olympics में करीब 10,500 एथलीट्स के लिए 3 लाख से ज्यादा कंडोम रखे गए थे। वहीं मिलान-कोर्टिना विंटर गेम्स में लगभग 2,916 एथलीट्स के लिए सिर्फ 10,000 कंडोम रखे गए – यानी औसतन प्रति एथलीट सिर्फ 3 के आसपास। जाहिर है, ये संख्या कम पड़ गई।

कोर्टिना के फियामेस स्थित विलेज में रह रहे एक एथलीट ने मजाक में कहा, “तीन दिन में सब खत्म… अब इंतजार है नई खेप का।” आयोजन समिति ने भरोसा दिलाया है कि 6 से 22 फरवरी तक चलने वाले खेलों के दौरान लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

सोशल मीडिया पर ‘विंटर हीट’ ट्रेंड

लोम्बार्डी के गवर्नर ने इसे “हेल्थ फर्स्ट” पहल बताया और पैकेट्स पर क्षेत्र का प्रतीक भी छपवाया था। लेकिन सोशल मीडिया ने इसे अलग ही एंगल दे दिया। एक्स और इंस्टाग्राम पर #CondomShortage और #OlympicVillageHeat जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। किसी ने लिखा, “सर्दियों में भी गर्मी बरकरार है!”, तो किसी ने आयोजकों की प्लानिंग पर सवाल उठाए।

फिलहाल आयोजकों का कहना है कि यह कदम सिर्फ पब्लिक हेल्थ के लिए है। लेकिन ओलंपिक विलेज की ‘ऑफ-फील्ड’ कहानियां एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

3 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

4 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

6 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

8 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

9 hours ago