Trending News

AI के डर से हिला आईटी सेक्टर, लेकिन क्या वाकई खत्म हो रहा है टेक का दौर?  JPMorgan की  रिपोर्ट ने बतायी कुछ और ही कहानी

नई दिल्ली: भारतीय आईटी सेक्टर इन दिनों भारी दबाव में दिखाई दे रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेज़ी से बढ़ते प्रभाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, और इसी डर के कारण टेक शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों में Nifty IT इंडेक्स करीब 19% गिर चुका है और सेक्टर की मार्केट वैल्यू से लगभग 5.7 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए हैं। बड़े शेयरों की बात करें तो Tata Consultancy Services(TCS) लगभग 19% टूटकर अपने पीक से 44% नीचे पहुंच गया है। इसी तरह Infosys 21%, HCLTech 17%, जबकि Wipro और Tech Mahindra करीब 13% तक गिर चुके हैं।

इस गिरावट को ट्रिगर करने वाले कारणों में नए एजेंटिक AI टूल्स का लॉन्च भी माना जा रहा है, खासकर AI स्टार्टअप Anthropic के नए टूल्स के बाद ग्लोबल टेक सेक्टर में भी बिकवाली तेज हुई। निवेशकों को डर है कि AI आने वाले समय में कोडिंग, डेवलपमेंट और सर्विसेज जैसे कई पारंपरिक आईटी जॉब रोल्स की मांग कम कर सकता है।

क्या सच में इतना बड़ा खतरा है?

हालांकि सभी विशेषज्ञ इस गिरावट को स्थायी संकट नहीं मान रहे। निवेश बैंक JPMorgan Chase की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, AI से जुड़ा डर कुछ हद तक बढ़ा-चढ़ाकर देखा जा रहा है। रिपोर्ट का कहना है कि भारतीय आईटी कंपनियां टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री की “बैकबोन” हैं और एंटरप्राइज सिस्टम्स के इंटीग्रेशन, मैनेजमेंट और कस्टमाइजेशन में उनकी भूमिका अभी भी बेहद अहम रहेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि AI आईटी सेक्टर के लिए खतरे के साथ-साथ बड़ा अवसर भी लेकर आएगा। लेगेसी सिस्टम मॉडर्नाइजेशन, AI एजेंट डेवलपमेंट, SaaS एप्लिकेशन री-राइटिंग और AI ट्रस्ट-सिक्योरिटी जैसे नए काम आने वाले समय में बड़ी डिमांड पैदा कर सकते हैं। इसलिए कई विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा गिरावट ओवररिएक्शन हो सकती है और लंबी अवधि में सेक्टर फिर से मजबूत रिकवरी दिखा सकता है।

news desk

Recent Posts

Asian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर रचा इतिहास, मुक्केबाजी में जीता GOLD मेडल, 12 साल का सूखा खत्म

भारत की दिग्गज ओलंपिक मेडलिस्ट मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में इतिहास…

18 minutes ago

कॉकपिट में हमेशा 2 लोग क्यों रहते हैं? एक पायलट के बाहर जाते ही कौन संभालता है कमान, इन हादसों के बाद बदले उड़ान के नियम

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की इजरायल जा रही फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुई हाथापाई के…

2 hours ago

टोक्यो में 35 दिन से नहीं थमी बारिश, टूट गया 2019 का रिकॉर्ड; आखिर क्यों बरस रहा जापान? जानिए ‘रेन फैटीग’ का असर

टोक्यो: जापान की राजधानी में लगातार बारिश ने मौसम का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया…

2 hours ago

पुरानी कड़वाहट भूलकर कांग्रेस में लौट आएं ममता बनर्जी? अधीर रंजन चौधरी ने दिया खुला ऑफर, रखी ‘बोझ’ हटाने की शर्त

कोलकाता: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को…

2 hours ago

दिल्ली में मेट्रो और सड़कें दोनों प्रभावित, 11 स्टेशन बंद; जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच DMRC की बड़ी एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था…

2 hours ago