तकनीक की दुनिया में एक बड़ा धमाका करते हुए गूगल ने अपने वर्कस्पेस (Workspace) यूजर्स के लिए ऐसे क्रांतिकारी अपडेट्स का ऐलान किया है, जिसने माइक्रोसॉफ्ट से लेकर डिजिटल वर्ल्ड के दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। जीमेल, गूगल डॉक्स, ड्राइव, मीट, शीट्स और विड्स (Vids) जैसे रोजमर्रा के ऐप्स अब पूरी तरह बदलने जा रहे हैं। अब न तो फाइलों के फॉर्मेट बदलने का झंझट रहेगा, न ही हाथ से लंबे-लंबे ईमेल और डॉक्स टाइप करने की जरूरत होगी क्योंकि अब आपका आवाज ही आपका सबसे बड़ा हथियार बनने जा रहा है। आइए, जानते हैं गूगल वर्कस्पेस में हुए इन 6 सबसे बड़े और टेक-वर्ल्ड को चौंका देने वाले बदलावों के बारे में।
Google Docs और Drive में सीधे खुलेगी Markdown (.md) फाइलें
तकनीकी दस्तावेज और AI प्रॉम्प्ट्स पर काम करने वालों के लिए यह एक बहुत बड़ा तोहफा है। Google Docs और Drive में अब Markdown (.md) फाइलों को बिना किसी दूसरे फॉर्मेट में बदले सीधे खोलने और एडिट करने की सुविधा मिलेगी।
Docs में नए फीचर्स: ऐसी फाइलों पर सीधे कमेंट करने और ‘Version History’ के जरिए पुराने बदलाव देखने का विकल्प मिलेगा।
Drive में बेहतर फॉर्मेटिंग: Markdown फाइल खोलने पर टेबल और लिंक्स जैसे एलिमेंट्स बिल्कुल अपने सही और सटीक फॉर्मेट में नजर आएंगे।
आ गए Gmail Live और Docs Live
गूगल ने वॉइस कमांड तकनीक को एक नए स्तर पर पहुंचाते हुए ‘Gmail Live’ और ‘Docs Live’ फीचर्स जोड़े हैं:
Gmail Live:अब यूजर्स अपने जीमेल में सिर्फ बोलकर कोई भी जानकारी खोज सकेंगे जैसे किसी मीटिंग की तारीख या पुराने ईमेल में छिपे प्रोजेक्ट अपडेट्स।
Docs Live: अब अपने विचारों को बोलकर बताएं और यह टूल उन्हें तुरंत ‘प्रोजेक्ट ब्रीफ’ या ‘एग्जीक्यूटिव समरी’ जैसे पेशेवर ड्राफ्ट में बदल देगा। यह फीचर आपके ईमेल, चैट और ड्राइव फाइलों से जरूरी जानकारी जुटाकर ड्राफ्ट तैयार कर सकता है।
Google Meet में 63 भाषाओं में लाइव स्पीच ट्रांसलेशन
भाषा की दीवार को पूरी तरह गिराते हुए Google Meet में अब 63 भाषाओं के लिए रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन की सुविधा दी जा रही है। मीटिंग के दौरान यह फीचर वक्ताओं की बातों का तुरंत अनुवाद करेगा और हर यूजर की पसंदीदा भाषा में उसकी स्क्रीन पर कैप्शन दिखाएगा। हर सदस्य अपनी जरूरत के हिसाब से इसे ऑन कर सकेगा।
Quick Notes: एक पेज में पूरी मीटिंग का निचोड़
मीटिंग्स के दौरान नोट्स बनाने की झंझट खत्म करते हुए ‘Quick Notes’ फीचर में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अब यह मीटिंग के मुख्य फैसलों और आगे किए जाने वाले एक्शन आइटम्स का केवल एक पेज का सटीक सार (Summary) तैयार कर देगा। इसके साथ ही पूरी मीटिंग के ट्रांसक्रिप्ट और नोट्स भी उपलब्ध रहेंगे।
Microsoft 365 से Workspace में आना हुआ 5 गुना तेज
गूगल ने माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स को आकर्षित करने के लिए नए माइग्रेशन टूल्स पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि इनसे Microsoft 365 से Google Workspace पर डेटा ट्रांसफर करने की रफ्तार 5 गुना तक तेज हो जाएगी।
- टीम्स के मैसेज और अटैचमेंट्स सीधे Google Chat में आ सकेंगे।
- OneDrive की फाइलें Google Drive में और SharePoint Online की लाइब्रेरी Shared Drives में ट्रांसफर होंगी।
इस पूरी प्रक्रिया के लिए यूजर्स से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।
Sheets और Vids में AI का नया मैजिक
Google Sheets: ‘Fill with Gemini’ और ‘AI Function’ अब सीधे वेब सोर्स का हवाला (Cite) दे सकते हैं। साथ ही एक बार में 3,000 सेल्स तक पर एक साथ काम करने की क्षमता मिलेगी।
Google Vids: इसमें Gemini Omni 1.1 Flash मॉडल के जरिए AI वीडियो बनाने की सुविधा दी जा रही है। अब यूजर्स लंबे वीडियो क्लिप्स तैयार कर सकेंगे, उनकी सटीक अवधि चुन पाएंगे और वीडियो को 1080p जैसी हाई क्वालिटी में बदल सकेंगे।