नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच तल्खी अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए करारा जवाब दिया है। चड्ढा ने साफ किया कि पंजाब के मुद्दे उनके लिए केवल राजनीति नहीं, बल्कि उनका कर्तव्य और उनकी मिट्टी से जुड़ाव हैं।
हाल ही में आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने राघव चड्ढा पर यह आरोप लगाया था कि वे राज्यसभा में पंजाब और पार्टी से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से नहीं उठा रहे हैं। पार्टी के भीतर से उठ रही इन आवाजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी थी।
इन आरोपों पर पलटवार करते हुए राघव चड्ढा ने उन वीडियो का एक कोलाज (Compilation) शेयर किया, जिनमें वे संसद के भीतर पंजाब के हक की आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा:
“आम आदमी पार्टी के मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि ‘राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे’, यहां एक छोटा सा ट्रेलर है… पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है, यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।”
पार्टी और सांसद के बीच का यह सार्वजनिक टकराव पंजाब की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है। जहाँ एक ओर पार्टी उन पर सक्रियता कम होने का आरोप लगा रही है, वहीं चड्ढा ने सबूतों के साथ यह जता दिया है कि वे संसद में ‘पंजाब की आवाज’ बनकर डटे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार…
तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की धरती पर गिरे अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के पायलट को बचाने के…
पेशावर, 5 अप्रैल 2026: बॉलीवुड के महान अभिनेता राज कपूर की यादों को संजोने वाली…
मेरठ: आमतौर पर समाज में बेटियों की विदाई आंसुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ होती है,…
वॉशिंगटन डीसी. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) के मेयर चुनाव में इस बार…
मुंबई:भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने मार्च 2026 तिमाही (वित्त…