Trending News

संजय सिंह ने EC पर उठाए सवाल कहा – ‘फाइनल वोटर लिस्ट में सिर्फ 315 विदेशी नागरिक, जिसमें 78 मुसलमान और ज्यादातर हिंदू हैं’

बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच में एक बार फिर SIR को लेकर चर्चा तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने तर्क दिया था कि घुसपैठियों को हटाने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया की गई है. लेकिन अब इस मामले में नया पेंच देखने को मिल रहा है.

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होने कहा कि ‘SIR के जरिए क्या दावा किया गया था कि घुसपैठिए आ गए, रोहिंग्या आ गए बांग्लादेशी आ गए. इनको तो भगाना है. आप जाकर पता कर लीजिएगा जीतने भी नाम मतदाता सूची में थे एक भी नाम पर भाजपा ने शिकायत नहीं की कि ये घुसपैठियां हैं, विदेशी हैं. अभी जो ये फाइनल वोटर लिस्ट आई है जिसके बाद अज्ञानेश कुमार के मुंह पर ताला लग गया है, पता है कितने विदेशी नागरिक मिले बिहार के अंदर, 315. और उन 315 विदेशी नागरिकों में ज्यादातर हिंदू है. सिर्फ 78 मुसलमान हैं. 78 मुसलमानों को पकड़ने के लिए आपने बिहार के 8 करोड़ मतदाताओं को परेशान किया, एसआईआर का हौव्वा खड़ा किया. ये सबकुछ अज्ञानेश कुमार जी मोदी जी के कहने पर कर रहे थे. भारतीय जनता पार्टी के कहने पर कर रहे थे. और क्या खेल किया गया है इस फाइनल लिस्ट में वो भी समझिए. 5 लाख डूब्लीकेट मतदाता और 1 लाख क, ख, ग़, घ , यानी बिना नाम वाले मतदाता तैयार कर दिए है। विपक्षी पार्टियां खूब मेहनत करेंगी, मैं भी करूंगा मगर वोट चोर मोदी को जीताने के लिए वोट चोर अज्ञानेश कुमार ने पूरी तैयारी कर ली है.’

संजय सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने इस मामले की गहन जांच की मांग की है, जबकि सत्तारूढ़ पक्ष ने इन आरोपों को “बिना सबूत का राजनीतिक ड्रामा” बताया है.

फिलहाल एसआईआर का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. वहीं चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला एसआईआर के खिलाफ आता है तो चुनाव पर क्या असर पड़ेगा ये बड़ा सवाल है.

news desk

Recent Posts

IND vs WI: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, पंत फिर बाहर; रोहित-कोहली की वापसी, 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो…

5 hours ago

नहाने के बाद भी क्यों आने लगती है पसीने की बदबू? सिर्फ परफ्यूम से नहीं बनेगी बात, इन 5 आदतों से पाएं राहत

नई दिल्ली: क्या नहाने के कुछ देर बाद ही आपके शरीर से पसीने की गंध…

5 hours ago

जंगल की देवी या विकास की जंग? सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द व्वान’ के ट्रेलर में दिखा रहस्यमयी वन, 25 सितंबर को होगी रिलीज

मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया…

5 hours ago