Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: एक दौरा… एक मांग और बंद हो गया एफिल टावर! फ्रांस में क्यों छिड़ी बड़ी बहस?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > एक दौरा… एक मांग और बंद हो गया एफिल टावर! फ्रांस में क्यों छिड़ी बड़ी बहस?
Trending Newsवर्ल्ड

एक दौरा… एक मांग और बंद हो गया एफिल टावर! फ्रांस में क्यों छिड़ी बड़ी बहस?

news desk
Last updated: September 8, 2026 11:52 am
news desk
Share
SHARE

एफिल टावर, जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग पेरिस पहुंचते हैं, वही मशहूर टावर अचानक बंद करना पड़ा। लेकिन वजह कोई तकनीकी खराबी या सुरक्षा खतरा नहीं, बल्कि कर्मचारियों की हड़ताल बनी। मामला एक हिंदू धार्मिक संगठन के निजी दौरे से जुड़ा है, जहां आरोप है कि कुछ महिला कर्मचारियों को वहां से हटाने की मांग की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया और विवाद इतना बढ़ा कि एफिल टावर को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। आखिर ऐसा क्या हुआ कि पेरिस का ये ऐतिहासिक स्मारक सियासी विवाद के केंद्र में आ गया?

Contents
क्या है पूरा मामला?फ्रांस में मचा सियासी बवालBAPS ने क्या कहा?

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा विवाद पिछले हफ्ते BAPS यानी बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था से जुड़े करीब 100 लोगों के एक निजी दौरे से शुरू हुआ। यह समूह पेरिस के बाहरी इलाके में एक मंदिर के उद्घाटन से जुड़े कार्यक्रमों के लिए फ्रांस पहुंचा था।

आरोप है कि इस दौरान एफिल टावर प्रबंधन से कुछ समय के लिए महिला कर्मचारियों को वहां से हटाने और उनकी जगह पुरुष कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की गई। इसके बाद मामला कर्मचारियों तक पहुंचा और उन्होंने इस मांग के विरोध में हड़ताल कर दी।

फ्रांस में मचा सियासी बवाल

मामला सामने आते ही फ्रांस की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गेब्रियल अटाल ने कहा कि फ्रांस में महिलाओं को उनकी जगह के बारे में कोई संस्कृति, मान्यता या पूजा-पद्धति निर्देश नहीं दे सकती।

पेरिस के मेयर इमैनुएल ग्रेगोआर ने भी घटना को अस्वीकार्य बताया और कहा कि ऐतिहासिक स्मारकों पर महिला-पुरुष समानता से समझौता नहीं किया जा सकता।

वहीं, फ्रांस की समानता मंत्री ओरोर बर्गे ने कहा कि फ्रांस में महिलाओं से खुद को छिपाने या मिटाने के लिए नहीं कहा जाता और कोई भी धर्म या विचार गणतंत्र के कानूनों से ऊपर नहीं है।

BAPS ने क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद BAPS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना पक्ष रखा। संगठन ने कहा कि उनके संज्ञान में किसी को भी एफिल टावर में प्रवेश करने से नहीं रोका गया था।

BAPS के मुताबिक, समूह बड़ा होने के कारण आम लोगों को असुविधा से बचाने के लिए दौरे का समय सामान्य से पहले तय किया गया था। हालांकि, संगठन ने कहा कि वह उठाई गई चिंताओं को गंभीरता से लेता है और इस स्थिति से किसी को ठेस पहुंची या असुविधा हुई हो तो उसके लिए ईमानदारी से माफी मांगता है।

एफिल टावर से शुरू हुआ ये विवाद अब सिर्फ कर्मचारियों की हड़ताल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और फ्रांस के धर्मनिरपेक्ष कानूनों पर बहस का मुद्दा बन गया है। एक धार्मिक समूह के निजी दौरे को लेकर उठे आरोपों ने फ्रांस के राजनीतिक गलियारों को भी गर्म कर दिया है। अब नजर इस बात पर है कि जांच के बाद इस विवाद की असली तस्वीर क्या सामने आती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BAPS, EiffelTower, EiffelTowerControversy, FranceNews, FrancePolitics, IndianPressHouse, indianpresshouse news, ParisNews, PoliticalControversy, ReligiousFreedom, Trending News, WomenEquality
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तमिलनाडु विधानसभा में MISA पर घमासान, CM विजय के बयान से भड़की DMK; स्पीकर के चैंबर के बाहर धरने पर बैठे विधायक
Next Article पत्नी की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं… जेल से निकलते ही किसे मारने की धमकी दे रहा रामानुज? ‘शुगर डैडी’ के नाम ने बढ़ाया रहस्य

फीचर

View More

Explainer: 450 साल पुराना है दुनिया का नक्शा, फिर आज भी क्यों इस्तेमाल होता है? समझिए अब क्या बदलेगा

दुनिया का नक्शा हम बचपन से देखते आए हैं। स्कूल की किताबों में, एटलस में, सरकारी दस्तावेजों में और इंटरनेट…

By news desk 7 Min Read

ज्वालामुखी फटने से पहले समंदर में सुनाई देती है ‘गड़गड़ाहट’! वैज्ञानिकों ने खोजा सुनामी का नया संकेत

नई दिल्ली: इंडोनेशिया में बीते शनिवार अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ,…

7 Min Read

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsक्राइम

पत्नी की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं… जेल से निकलते ही किसे मारने की धमकी दे रहा रामानुज? ‘शुगर डैडी’ के नाम ने बढ़ाया रहस्य

गुवाहाटी: पत्नी की हत्या कर उसका सिर फ्रिज में रखने के आरोपी रामानुज गोस्वामी के तेवरों ने इस मामले को…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

तमिलनाडु विधानसभा में MISA पर घमासान, CM विजय के बयान से भड़की DMK; स्पीकर के चैंबर के बाहर धरने पर बैठे विधायक

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को MISA और पूर्व DMK सरकार से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा देखने…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले SP का बड़ा दांव, ‘लाल टोपी’ के बाद अब नीली टी-शर्ट में दिखेंगे सपाई; जानें क्या है अखिलेश का ‘ब्लू’ मास्टरप्लान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी पहचान और प्रतीकों की नई जंग शुरू हो गई…

4 Min Read
Trending Newsफीचर

Explainer: 450 साल पुराना है दुनिया का नक्शा, फिर आज भी क्यों इस्तेमाल होता है? समझिए अब क्या बदलेगा

दुनिया का नक्शा हम बचपन से देखते आए हैं। स्कूल की किताबों में, एटलस में, सरकारी दस्तावेजों में और इंटरनेट…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?