निकाह के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत
अमरोहा: यूपी के अमरोहा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की धूम थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है. मोहल्ला नौगजा के रहने वाले 42 साल के परवेज़ आलम उर्फ गुड्डू का शनिवार रात निकाह मोहल्ला बड़ा दरबार की सायमा कादरी (33) से हुआ था. सब तरफ खुशियों का माहौल चल रहा था. निकाह, हंसी-मजाक, रिश्तेदारों की भीड़ और दुल्हन की विदाई. लेकिन किसी को क्या पता था कि ये खुशियां कुछ ही घंटों में ग़म में बदल जाएंगी.
रात की खुशियां, सुबह का सदमा
रात करीब एक बजे परवेज़ अपनी नई नवेली दुल्हन को घर लाए. परिवार वाले रस्में निभा रहे थे, चारों तरफ मुस्कानें थीं. लेकिन सुबह करीब 4 बजे अचानक परवेज़ को सीने में तेज दर्द हुआ और घबराहट शुरू हो गई. घरवाले घबरा गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई. यह सुनकर सबकी आंखें भर आईं.
खुशियों का घर बना मातम का मंज़र
परवेज़ की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन सायमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. कुछ घंटे पहले जिसके साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की थी, उसी पति की अर्थी देखकर वो टूट गई. परिवारजन और मोहल्ले के लोग भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं.. रविवार को मोहल्ला नल नई बस्ती के बैंक्वेट हॉल में उनका वलीमा (रिसेप्शन) होना था, लेकिन वो जश्न अब कभी नहीं हो पाएगा.
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…
लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…
दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…
नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…
झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…
खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…