Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर मिलने के बहाने बुलाकर दोस्तों संग किया सातवीं की छात्रा से गैंगरेप ! दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर मिलने के बहाने बुलाकर दोस्तों संग किया सातवीं की छात्रा से गैंगरेप ! दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
Trending Newsक्राइम

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर मिलने के बहाने बुलाकर दोस्तों संग किया सातवीं की छात्रा से गैंगरेप ! दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

news desk
Last updated: November 6, 2025 1:11 pm
news desk
Share
फोटो
फोटो
SHARE

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. सरोजनीनगर इलाके की सातवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा से होटल में तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ दरिंदगी की बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दो दिनों तक उसे बंधक बनाए रखा.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता की मां ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनकी बेटी की इंस्टाग्राम पर विमल यादव नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी. विमल ने खुद को आगरा एक्सप्रेस-वे के पास रहने वाला बताया था. धीरे-धीरे उसकी बातों में आकर किशोरी उस पर भरोसा करने लगी.

मिलने के बहाने बुलाया, होटल में बनाया बंधक

जानकारी के मुताबिक, 2 नवंबर की रात विमल ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया. रात करीब 10 बजे वह घर से चुपचाप निकल गई. आरोप है कि विमल स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया था और छात्रा को मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके दो साथी—पियूष और शुभम—पहले से मौजूद थे. होटल पहुंचते ही आरोपियों ने छात्रा का फोन छीन लिया और कमरे में बंद कर दिया.

दो दिनों तक की दरिंदगी

किशोरी के मुताबिक, विमल और पियूष ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. उन्होंने उसका वीडियो बनाया और विरोध करने पर पीटा. आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी. डरी-सहमी छात्रा दो दिनों तक होटल में बंधक रही. किशोरी को काफी रोता-बिलकता देख आरोपी मंगलवार दोपहर उसे घर के पास छोड़कर भाग गए.

घर पहुंची तो खुला राज

घर पहुंचते ही उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई. यह सुनते ही परिवार के होश उड़ गए. मां ने तुरंत सरोजनीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी.

दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, तीसरा फरार

इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर विमल यादव, पियूष और शुभम के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट, सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाना और एससी/एसटी ऐक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पियूष और शुभम को हिरासत में ले लिया है जबकि मुख्य आरोपी विमल यादव फरार है. उसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #Crime #CrimeWatch, #CrimeAgainstWomen, #CrimeAlert, #CyberSafety, #Friendship, #indianpresshouse, #Instagram, #LawAndOrder, #Lucknow, #LucknowCrime, #LucknowNews, #POCSOAct, #RapeCase, #sarojaninagarnews, #SCSTAct, #UPNews, #UPPolice, #UttarPradeshNews, #womencrime
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article “दो साल की मेहनत रंग लाई…” PM से मुलाकात में भावुक हुए कोच अमोल
Next Article RBI & UIDAI New Guidelines RBI & UIDAI New Guidelines: 1 नवंबर से बदल गए बैंक नॉमिनेशन और क्रेडिट कार्ड चार्ज के नियम — आधार अपडेट हुआ और आसान, जानें नया नियम

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।…

5 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को दिल्ली के…

4 Min Read
Trending Newsधर्म

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश और देश…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। पंजाब…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?