Entertainment

वर्दी में रोमांस का नया अंदाज, सलमान-चित्रांगदा की केमिस्ट्री वाली बैटल आफ गलवान का सॉन्ग ‘मैं हूं’ ट्रैक आउट

सुपरस्टार सलमान खान ने इस वैलेंटाइन डे को अपने फैंस के लिए बेहद खास बना दिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) का दूसरा गाना ‘मैं हूं’ (Main Hoon) आज सुबह रिलीज कर दिया है। ये एक इमोशनल रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

फौजी के प्यार और जुदाई की दास्तां
‘मैं हूं’ गाना केवल एक रोमांटिक ट्रैक नहीं है, बल्कि ये एक सैनिक के जीवन के उस पहलू को दिखाता है जो अक्सर WAR की खबरों के पीछे कहीं छिप जाता है। गाने के वीडियो में सलमान और चित्रांगदा के बीच के स्वीट मोमेंट्स, परिवार के साथ बिताई गई खुशियों और ड्यूटी पर जाने के दौरान होने वाली दर्द को दिखाया गया है।
इस गाने को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। अयान लाल ने ही इसका म्यूजिक कंपोज किया है और शब्बीर अहमद के साथ मिलकर इसके लिरिक्स लिखे हैं।

देशभक्ति और भावनाओं का संगम
डायरेक्टर अपूर्व लाखिया का कहना है कि फिल्म में एक तरफ जहाँ गलवान वैली की बहादुरी दिखाई गई है, वहीं ये गाना फिल्म की ‘इमोशनल सोल’ है। इससे पहले फिल्म का देशभक्ति गाना ‘मातृभूमि’ भी रिलीज हुआ था, जिसे ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

रिलीज डेट को लेकर अपडेट
बैटल ऑफ गलवान’ 2020 में इंडिया-चाइना के बीच हुई गलवान घाटी की हिस्टोरिक झड़प पर बेस्ड है। फिल्म में सलमान खान, महावीर चक्र विजेता कर्नल संतोष बाबू का रोल प्ले कर रहे हैं।


रिलीज डेट की बात करें तो, पहले ये फिल्म 17 अप्रैल 2026 को आने वाली थी, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी की वजह से इसे अब 14 अगस्त 2026 इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसे ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है।


सोशल मीडिया पर गाने का जबरदस्त क्रेज दिख रहा है और ‘Main Hoon’ लगातार ट्रेंड कर रहा है। एक फैन ने लिखा, “भाईजान का इमोशनल अवतार हमेशा दिल जीत लेता है,” वहीं बाकी लोग सलमान और चित्रांगदा की फ्रेश जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

2 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

3 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

7 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

7 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

9 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

9 hours ago