Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: क्रिसमस इवेंट में कामसूत्र का तड़का… और मच गया बवाल! ‘ SEX टूरिज्म का बन रहा था हब, ‘क्या है पूरा मामला?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > क्रिसमस इवेंट में कामसूत्र का तड़का… और मच गया बवाल! ‘ SEX टूरिज्म का बन रहा था हब, ‘क्या है पूरा मामला?
Trending Newsक्राइम

क्रिसमस इवेंट में कामसूत्र का तड़का… और मच गया बवाल! ‘ SEX टूरिज्म का बन रहा था हब, ‘क्या है पूरा मामला?

news desk
Last updated: November 24, 2025 2:37 pm
news desk
Share
SHARE

मौजूदा दौर में लोग पार्टी करने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं. नए साल का जश्न हो, दिवाली हो या कोई और अवसर-दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेशन करना आज की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है.लेकिन गोवा में इस बार एक ऐसा कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिसे लेकर उत्साह के साथ-साथ विवाद भी खूब देखने को मिला.

दरअसल, गोवा में ‘टेल्स ऑफ कामसूत्र एंड क्रिसमस सेलिब्रेशन’ नामक एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही थी.कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर जोरदार प्रचार-प्रसार किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने इस आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई. लोगों का कहना था कि इस तरह का आयोजन उनके सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है.इसे रजनीश फाउंडेशन के नाम से प्रचारित किया जा रहा था, जबकि इसके संचालक के रूप में ओशो लुधियाना मेडिटेशन सोसाइटी से जुड़े स्वामी ध्यान सुमित का नाम सामने आया था. कार्यक्रम का उद्देश्य कामसूत्र से संबंधित कथाओं, ध्यान सत्रों (Meditation Sessions) और वेलनेस से जुड़ी गतिविधियों को प्रस्तुत करना बताया गया था।

स्थानीय विरोध बढ़ने के बाद गोवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिसंबर में होने वाले आयोजन पर रोक लगा दी.पुलिस ने आयोजकों को कार्यक्रम निरस्त करने और सभी ऑनलाइन विज्ञापनों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया.

गोवा पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा “हमने मामले का तत्काल संज्ञान लिया है. आयोजकों को कार्यक्रम को आगे न बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, सोशल मीडिया पर डाले गए सभी विज्ञापनों को तुरंत हटाने के लिए कहा गया है. राज्य के सभी पुलिस थानों को ऐसे आगामी आयोजनों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.”

कार्यक्रम के विज्ञापन की कड़ी निंदा

भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन के अध्यक्ष और गोवा के आर्चबिशप फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने इस कार्यक्रम के विज्ञापन की तीखी निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन ईसा मसीह के पवित्र जन्मोत्सव को अश्लील और असंबंधित विषयों से जोड़ने वाला गैर-जिम्मेदाराना प्रयास है, जो लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाता है.

आर्चबिशप ने आयोजकों से तुरंत विज्ञापन वापस लेने और क्रिसमस के आध्यात्मिक महत्व का सम्मान करने की अपील की. साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच करने को भी कहा.

उन्होंने सभी कैथोलिकों और सद्भावनापूर्ण लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी ऐसी गतिविधि से दूर रहें जो धार्मिक मूल्यों का अपमान करती हो या समुदाय में असहजता फैलाती हो.

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और इस फैसले की खुलकर सराहना की.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #ChristmasCelebration, #EventBan, #GoaNews, #GoaPoliceAction, #GoaUpdates, #KamasutraEvent, #LocalProtest, #PublicOutrage, #SocialControversy
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बॉलीवुड के ही-मैन का फ़िल्मी सफ़र बॉलीवुड के ही-मैन का 65 साल का दमदार सफ़र ,धर्मेंद्र का यादगार फिल्मी सफ़र
Next Article जस्टिस सूर्य कांत बने देश के 53वें CJI रोलेक्स से लेकर संपत्ति के विवादों तक.. तमाम सवालों के बीच जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI , शपथ समारोह में राहुल गांधी की गैरहाज़िरी ने बढ़ाई सियासी हलचल!

फीचर

View More

Hiroshima Day 2026: हिरोशिमा पर बम गिरा फिर भी क्यों नहीं झुका था जापान? जानें WWII के सरेंडर की असली इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली। हर साल 6 अगस्त को दुनिया हिरोशिमा दिवस (Hiroshima Day) के रूप में याद करती है। मानव इतिहास…

By news desk 5 Min Read

इंजीनियर की नौकरी छोड़ी, बिना कोचिंग UPSC में रचा इतिहास; IAS सुभंकर बाला की प्रेरणादायक सफलता कहानी

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा को देश…

4 Min Read

ट्रेन लेट है या सुबह की है? जानिए क्या रातभर रेलवे स्टेशन पर रुक सकते हैं यात्री, क्या कहते हैं भारतीय रेलवे के नियम

नई दिल्ली: कई बार ट्रेन घंटों देरी से चलती है या फिर…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

लोकसभा में ‘टैक्सेशन एंड अदर लॉज बिल 2026’ पास: क्या UPI पर लगेगा चार्ज और इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते? जानिए 5 बड़े असर

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में जारी भारी राजनीतिक घमासान और हंगामे के बीच लोकसभा ने 'टैक्सेशन एंड अदर…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

‘मुझे नियम मत सिखाइए’: राज्यसभा में खरगे और किरेन रिजिजू के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में उस वक्त तीखा सियासी ड्रामा देखने को मिला, जब नेता…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

CAG की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: UP के सरकारी विभागों की लापरवाही से ₹26.90 करोड़ का रेवेन्यू लॉस, ₹36,200 करोड़ से ज्यादा बकाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजस्व देने वाले सरकारी विभागों में टैक्स, फीस और ब्याज वसूली में भारी लापरवाही का…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

तरुण तेजपाल को 2013 के दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा, ठहराया दोषी

नई दिल्ली/गोवा। तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल (Tarun Tejpal) को 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?