Gen Z कमिटमेंट ट्रेंड 2025
घूमने जाना है… कहाँ? कनाडा?… फ्रांस?… अच्छा फिर कश्मीर ! शादी कर लो फिर चली जाना. एक ऐसा जुमला जिसे सुनकर न जाने कितनी लड़कियां बड़ी हुई हैं. लेकिन क्या सब घूमने गई हों या सबको ही सुख समृद्धि मिली हों ये आप में से कितनों ने सुना. हाँ लेकिन धोखा कितनों को मिला इसकी लिस्ट शायद थोड़ी लंबी जरूर हो.
शादी एक ऐसा सपना है जिसे लेकर हर कोई तमाम ख्वाहिशें सजाता है. कहते हैं शादी अगर सही इंसान से हो तो जिंदगी बदल जाती है. लेकिन गलत इंसान से शादी होने पर जिंदगी ऐसा पलटा खाती है कि जीवन पूरी तरह से बदल कर रख देती है. जैसे उलझनें आपको जकड़ लेती हैं. ठीक वैसे ही शादी जिंदगी को बर्बादी में बदल देती है. ये सिलसिला इस हद तक बढ़ चुका है कि प्रभावित लोग अब चुप बैठना नहीं चाहते. बल्कि इस कड़वाहट के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं.
धोखे की शादी—एक बढ़ती हुई कड़वी हकीकत
धोखेबाजी से शादी करना शायद अब एक आम तरीका बन गया है. कभी ऑनलाइन फ्रॉड, कभी पैसे लेकर भाग जाना तो कभी इंजीनियर दुल्हे का टैक्सी ड्राइवर निकलना. शादियों से जुड़ी ये कुछ भयानक हकीकत है. ताजा मामला यूपी के शामली से सामने आ रहा है. जहां युवतियों को पहले प्रेम जाल में फंसाकर फिर फर्जी पहचान के आधार पर शादी की जा रही है.
मामला अलग और हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि ये लोग खुद को इंजीनियर, अध्यापक और डॉक्टर बताते हैं. लेकिन शादी के बाद पता चलता है कि ये किसान, ड्राइवर या प्राइवेट कंपाउंडर हैं. असली पहचान छुपाकर शादी करने से इस मामले ने परिवारों में डर का माहौल बना दिया है. पांच शादीशुदा महिलाएं, जो इसका शिकार हुईं, उन्होंने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए वन स्टॉप सेंटर में शिकायत की है. इसी बीच विभागीय अधिकारी मामलों में काउंसिलिंग कर सुलह का प्रयास कर रहे हैं.
असली पहचान का खुलासा
सहारनपुर की एक शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पोस्ट ग्रेजुएट है. छह माह पहले वह शामली के एक युवक से मिली जिसने खुद को डॉक्टर बताया. दोनों ने परिजनों की सहमति से जून में शादी कर ली. शादी के बाद पता चला कि पति डॉक्टर नहीं बल्कि एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर है. विवाहिता का आरोप है कि उसे एमबीबीएस डॉक्टर बताकर धोखा दिया गया. इसी बीच वन स्टॉप सेंटर अधिकारी दोनों की काउंसिलिंग कर सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं.
वहीं दूसरी तरफ जलालाबाद निवासी विवाहिता ने बताया कि प्रेम प्रसंग के बाद उसकी शादी काजीवाड़ा के युवक से हुई. शादी से पहले युवक ने खुद को इंजीनियर बताया था. लेकिन उसका पति किसान है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में युवक किसान ही निकला है.
शामली वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी गजाला त्यागी ने कहा कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने अपील की कि आप जिस व्यक्ति से शादी करने जा रहे हैं उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल जरूर करें. साथ ही बताया कि ज्यादातर शिकायतें प्रेम विवाह को लेकर आ रही हैं जिनमें पहचान छिपाकर शादी रचाई गई है.
चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक ऐसा ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है…
उच्चतम न्यायालय ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके परिवार के खिलाफ लगे…
तेहरान/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (Middle East) में जारी महायुद्ध के 24वें दिन एक बड़ी कूटनीतिक हलचल…
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, इस वक्त अपनी सबसे बड़ी डिजिटल मेटाबॉर्फोसिस (कायाकल्प) के दौर में है।…
सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद दोपहर तक…
वाशिंगटन। दुनिया अभी ईस्टर के शांतिपूर्ण संदेशों में डूबी ही थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…