क्राइम

किन्नर गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए शेफ ने किन्नर मालिक के घर से चुराए 61 लाख! पुलिस ने किया गिरफ्तार

शामली पुलिस ने एक सनसनीखेज़ चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया तो पुलिस के होश उड़ गए. ये चोरी प्यार और लालच के गठजोड़ का नतीजा निकला, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.

दरअसल पूरा मामला शामली सदर कोतवाली इलाके का है, जहाँ गौशाला रोड पर अजीम किन्नर और उनके साथी शकील किन्नर रहते हैं. इनके घर लाखों की चोरी हुई, जिसके बाद इन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जब मामले की जाँच की तो शक इनके घर काम करने वाले रसोइए गौरव पर गया. पुलिस ने शुरुआती जाँच के बाद गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ.

प्यार के लिए लाखों की चोरी!

गौरव सहारनपुर का रहने वाला है और शामली में अजीम किन्नर और शकील किन्नर के घर रसोइए का काम करता था. इसी बीच गौरव को किन्नरों के ही समूह की एक किन्नर से प्यार हो गया. अपनी किन्नर गर्लफ्रेंड को खुश करने एवं उसकी फरमाइशों को पूरा करने के लिए गौरव को पैसों की ज़रूरत थी, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे. लिहाज़ा उसने अपने मालिक के घर की संपत्ति पर हाथ साफ़ करना शुरू किया. घर की पूरी जानकारी होने के कारण, गौरव को पता था कि मालिक के पास बड़ी मात्रा में नगदी और 38 तोले सोने के जेवरात रखे हैं. इसी लालच में उसने 20 अक्टूबर को इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया था.

पुलिस की कार्रवाई में खुला राज!

पुलिस कप्तान एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शुरुआत में, पीड़ित शकील किन्नर मुकदमा दर्ज करने से हिचक रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने हिम्मत कर मुकदमा दर्ज कराया. उसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू की और शक की सुई घर के अंदर काम करने वाले लोगों पर टिकी. रसोइए गौरव को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस ने उसके कब्ज़े से 61 लाख रुपये का चोरी का माल भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक गौरव सोने के ज़ेवर को बेचकर इन पैसों से अपनी किन्नर गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करना चाहता था. पुलिस ने आरोपी गौरव को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

6 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

6 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

7 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

7 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

7 hours ago