Trending News

‘द फैमिली मैन 3’ ट्रेलर आउट: 21 नवंबर को पता चलेगा की तिवारी सर ने ऐसा क्या किया कि बन गए ‘वॉन्टेड’?

अमेज़न प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेतेड स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन सीज़न 3’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो ही गया. लगभग चार साल के लंबे इंतज़ार के बाद, दर्शकों के चहेते एजेंट श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी एक बिल्कुल नए और अनएक्सपेक्टेड चुनौतीयों का सामना करते नज़र आ रहे हैं.

श्रीकांत तिवारी बने ‘वांटेड क्रिमिनल’
इस सीज़न में कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि जो श्रीकांत तिवारी अब तक देश के दुश्मनों को पकड़ते थे, अब वो ख़ुद ‘मोस्ट वांटेड क्रिमिनल’ बन गए हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक ऑफिसर को किस तरह फँसाया जाता है, और श्रीकांत पर क्रिमिनल होने का आरोप लगाकर उनके ख़िलाफ़ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया जाता है.

निम्रत कौर और जयदीप अहलावत की एंट्री
इस सीज़न की कहानी को और भी रोमांचक बनाने के लिए दो शानदार कलाकारों की एंट्री हुई है, जो श्रीकांत की मुश्किलें बढ़ाते नज़र आएंगे.
जयदीप अहलावत इस स्पाई थ्रिलर में एक पावरफुल विलेन बनकर धमाका करने वाले हैं, जो श्रीकांत को अपने जाल में फँसाएगा. और निम्रत कौर का किरदार भी बेहद दिलचस्प है. ट्रेलर में उनके डायलॉग और अंदाज़ से साफ़ है कि वह एक मास्टरमाइंड विलेन हैं. वो ख़ुद कहती हैं, “मैं इस सर्कस को चलाती हूं,” जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि श्रीकांत की डोर कहीं न कहीं उनके हाथों में होगी.

पहली बार परिवार को पता चलेगी सच्चाई
मुसीबत में फँसे श्रीकांत तिवारी इस बार अपने पर्सनल लाइफ में भी एक बड़ा कदम उठाएंगे. इस सीज़न में वो पहली बार अपने परिवार, यानी पत्नी और बच्चों को अपनी ख़ुफ़िया एजेंट वाली सच्चाई बताने वाले हैं. श्रीकांत किस तरह अपनी फ़ैमिली को बचाते हैं और खुद को बेगुनाह साबित करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.

कब और कहाँ होगी स्ट्रीम?
‘द फैमिली मैन सीज़न 3’ का प्रीमियर 21 नवंबर, 2025 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा. सीरीज़ को एक बार फिर राज एंड डीके की जोड़ी ने बनाया है. मनोज बाजपेयी के साथ इस सीज़न में शारिब हाशमी (जेके), प्रियामणि, आशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग भी नज़र आएंगे.

ट्रेलर में ज़बरदस्त एक्शन, डायलॉग्स और थ्रिल है. इसे देखने के बाद फ़ैन्स का एक्साइटमेंट सातवें आसमान जा पहुचा है. 21 नवंबर को अपनी कुर्सी की पेटी बाँध लीजिए, क्योंकि श्रीकांत तिवारी की ये राइड अब तक की सबसे ख़तरनाक राइड होने वाली है.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

3 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

4 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

4 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

5 hours ago