Trending News

जम्मू काश्मीर में सेना की बड़ी कार्रवाई: 2 आतंकी ढेर, 3 गिरफ्तार, मेरठ से जुड़ा आतंकियों का कनेक्शन?

जम्मू काश्मीर में सेना ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से होने वाले घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की. सेना के पास घुसपैठ का इनपुट था. लिहाजा बॉर्डर पर तैनात जवान पल पल सतर्क थे. इसी दौरान कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सैनिकों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी. सेना के जवानों ने घुसपैठ कर रहे आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके जवाब में जवानों ने भी गोली चलाई. इसमें 2 आतंकी ढेर हो गए. इसके बाद सेना पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है. मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है.

वहीं श्रीनगर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने चेकिंग के दौरान 3 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया. जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. और आतंकियों के नेटवर्क का पता चला. जेके पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार ममता चौक के कोनाखान डलगेट के पास नियमित चेकिंग चल रही थी. तभी पुलिस की टीम को बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली काले रंग की बाइक दिखी. जिस पर 3 लोग सवार थे. पुलिस टीम ने उन्हे रोका तो वो लोग भागने लगे. जिस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हे पकड़ लिया.

इन तीनों को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई तो पता चला कि इनके नाम शाह मुतैयब और कामरान हसन शाह और नदीम हैं. शाह मुतैयब और कामरान हसन शाह तो श्रीनगर के कुलीपोरा खानयार इलाके के निवासी हैं. लेकिन नदीम उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है जो वर्तमान में खानयार के कावा मोहल्ला में रह रहा था. पुलिस ने इनके पास से 1 देसी कट्टा और अन्य गोला बारूद बरामद किया. इनकी मंशा इलाके में दहशत फैलाने की थी.

इस गिरफ्तारी से ये सवाल भी उठ रहा है कि जम्मू काश्मीर के स्थानीय आतंकियों के साथ उत्तर प्रदेश के नदीम का क्या रिश्ता है. क्या नदीम उनके माड़्यूल का हिस्सा है. या फिर जम्मू काश्मीर के आतंकियों का मेरठ से क्या कनेक्शन है. फिलहाल सुरक्षा बल इस पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं.

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

11 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

12 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

13 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

13 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

13 hours ago