Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: राहुल गांधी की ‘H-फाइल्स’ रिपोर्ट के बाद शैलजा के पुराने बयान को BJP ने बनाया हथियार, राहुल गांधी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए लगा रहे हैं ‘फर्जी वोट’ का आरोप?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > राहुल गांधी की ‘H-फाइल्स’ रिपोर्ट के बाद शैलजा के पुराने बयान को BJP ने बनाया हथियार, राहुल गांधी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए लगा रहे हैं ‘फर्जी वोट’ का आरोप?
Trending Newsसियासी

राहुल गांधी की ‘H-फाइल्स’ रिपोर्ट के बाद शैलजा के पुराने बयान को BJP ने बनाया हथियार, राहुल गांधी हार का ठीकरा फोड़ने के लिए लगा रहे हैं ‘फर्जी वोट’ का आरोप?

news desk
Last updated: November 5, 2025 6:29 pm
news desk
Share
राहुल गांधी के '25 लाख फर्जी वोट' पर रिजिजू का वार
राहुल गांधी के '25 लाख फर्जी वोट' पर रिजिजू का वार
SHARE

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों पर चल रहे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘वोट चोरी’ और 25 लाख फर्जी वोटों के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस की ही वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा के पुराने बयानों को हथियार बनाकर तगड़ा पलटवार किया है.

राहुल गांधी का ‘H-फाइल्स’ और ’25 लाख फर्जी वोट’ का दावा


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने ‘H-फाइल्स’ नाम की रिपोर्ट दिखाते हुए ये आरोप लगाया था कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गयी है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि लगभग 25 लाख फर्जी और डुप्लीकेट वोटर्स हैं, जिसका सीधा अर्थ है कि हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर फर्जी है. राहुल गांधी ने इसे ‘वोट चोरी’ करार दिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी कई बड़े सवाल उठाए. उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर को 22 अलग-अलग नामों से वोटर लिस्ट में होने का दावा भी किया.

इसपे बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा की ‘राहुल हार का दोष दूसरों पर मढ़ रहे हैं, शैलजा ने बताई थी असली वजह’. राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मोर्चा संभाला और इसे निराधार, झूठा और हार की निराशा बताया.

बीजेपी ने अपने बचाव के लिए कांग्रेस की ही वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा के पुराने बयानों का सहारा लिया. रिजिजू ने कहा, “राहुल गांधी ‘वोट चोरी’ की मनगढ़ंत कहानी सुना रहे हैं, जबकि जब हरियाणा में चुनाव चल रहे थे, तब कांग्रेस की ही एक वरिष्ठ नेता (कुमारी शैलजा) ने स्पष्ट रूप से कहा था कि कांग्रेस वहाँ नहीं जीतेगी, क्योंकि उनके अपने ही नेता पार्टी को हराने में लगे हैं.”

बीजेपी का तर्क है कि जब कांग्रेस के भीतर खुद ही आपसी कलह, तालमेल की कमी और गुटबाजी हार का कारण है, जिसे कुमारी शैलजा जैसे नेता सार्वजनिक रूप से मान रहे थे, तो फिर राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ का आरोप केवल अपनी विफलता छिपाने और ध्यान भटकाने का एक राजनीतिक स्टंट है.

चुनाव के दौरान और नतीजों के तुरंत बाद, शैलजा ने पार्टी की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह और ‘एक नेता की मनमानी’ की ओर इशारा किया था, जिसके कारण उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने से रोका गया था. बीजेपी इसी बयान को कांग्रेस की हार का ‘असली कारण’ बता रही है.

शैलजा ने भी किया पलटवार

इस बीच, कुमारी शैलजा ने बीजेपी के इस बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. शैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग को 25 लाख फर्जी वोटों के मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पुराने बयानों का इस्तेमाल करके बीजेपी ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोपों को दबा नहीं सकती है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BJP, #BJPvsCongress, #Congress, #ElectionControversy, #FakeVotes, #FargiVoteScam, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #KirenRijiju, #KumariSelja, #NewsAlert, #PoliticalNews, #RahulGandhi, #Siyasi khabr, #Trending news
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 3I/ATLAS की लीक्ड फोटो में दिखा एलियन स्पेसशिप 3I/ATLAS की लीक्ड फोटो में दिखा एलियन स्पेसशिप ? Indian Press House के फैक्ट चेक में हुआ ये खुलासा!
Next Article बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 9 बजे तक पड़े 13.13% वोट, 121 सीटों पर इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर!

फीचर

View More

जहरीले कोबरा से बनती है दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शराब! लोग ‘पेग’ नहीं… ‘दवा’ समझकर पीते हैं इसे

दुनिया में अजीबोगरीब शौकीनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन क्या आप कभी ऐसी शराब पीने की हिम्मत करेंगे जिसके…

By news desk 4 Min Read

अलविदा जसपाल राणा! एक ऐसा ‘गोल्डन बॉय’ जिसने 18 की उम्र में ही निशानेबाजी की दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था!

भारतीय खेल जगत ने 12 जून 2026 को एक महान खिलाड़ी और…

7 Min Read

ऑक्टोपस से सीखी ‘स्मार्टनेस’, अब बिना दिमाग के फैसले ले रहा यह रोबोट! समंदर में करेगा बड़े-बड़े काम

नई दिल्ली: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोटिक आर्म विकसित किया है, जो…

7 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

HONDA ने इंडियन मार्किट में उतारी अपनी ‘E-Clutch’ टेक्नोलॉजी, नई प्रीमियम मोटरसाइकिलों की रेंज को किया लॉन्च

“होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया” ने भारतीय प्रीमियम टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अपनी मोस्ट अवैटेड 2026…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

महाराष्ट्र से बंगाल तक महाउलटफेर की आहट! उद्धव गुट के 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज, जानिए पूरा गणित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की सियासत का रुख पूरी तरह बदल दिया है। महायुति की बंपर जीत…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

करियर बनाने का झांसा देकर नाबालिग खिलाड़ी से 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, फुटबॉल कोच गिरफ्तार

खेल के मैदान से एक बार फिर कोच सुर स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला बेहद शर्मनाक मामला…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ Lenovo ने लॉन्च किए 6 माइक और वॉइसप्रिंट टेक्नोलॉजी वाले ईयरबड्स,2 घंटे का बैकअप और लुक भी है प्रीमियम

टेक जायंट कंपनी “Lenovo” ने ऑडियो सेगमेंट में अपना नया दांव खेलते हुए Lenovo Yoga True Wireless Noise Cancelling Earbuds…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?