Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: यूपी-एमपी समेत 12 राज्यों में ‘SIR’ (मतदाता सूची पुनरीक्षण) अभियान: जानें कब भरा जाएगा फॉर्म
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > यूपी-एमपी समेत 12 राज्यों में ‘SIR’ (मतदाता सूची पुनरीक्षण) अभियान: जानें कब भरा जाएगा फॉर्म
Trending Newsराज्य

यूपी-एमपी समेत 12 राज्यों में ‘SIR’ (मतदाता सूची पुनरीक्षण) अभियान: जानें कब भरा जाएगा फॉर्म

news desk
Last updated: November 4, 2025 10:36 am
news desk
Share
फोटो
फोटो
SHARE

नई दिल्ली। चुनाव आयोग बिहार के बाद अब नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी में है. इसकी शुरुआत मंगलवार, 4 नवंबर से की जा रही है. यह प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ पूरी होगी.जानकारी के अनुसार, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 51 करोड़ मतदाता हैं. इस तरह, बिहार के बाद एसआईआर का यह दूसरा चरण होगा.

इससे पहले बिहार में अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को जारी की गई थी, जिसमें करीब 7.42 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए थे. दूसरे चरण में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.

चुनाव आयोग का यह कदम इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि अगले साल यानी 2026 में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके साथ ही असम में भी अगले साल चुनाव प्रस्तावित हैं, लेकिन आयोग ने स्पष्ट किया है कि असम को लेकर अलग से घोषणा की जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि वहां उच्चतम न्यायालय की निगरानी में नागरिकता सत्यापन प्रक्रिया चल रही है और नागरिकता कानून (ष्ट्र्र) के तहत असम में विशेष प्रावधान लागू हैं.

इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नए चरण का ऐलान करते हुए बताया था कि, “नागरिकता अधिनियम के तहत असम में नागरिकता के लिए अलग प्रावधान हैं. उच्चतम न्यायालय की निगरानी में नागरिकता की जांच का कार्य पूरा होने वाला है. 24 जून को जारी एसआईआर आदेश पूरे देश के लिए था, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में यह असम पर लागू नहीं होता.”

एसआईआर की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगी. इसके बाद 9 दिसंबर को मतदाता सूची का मसौदा जारी किया जाएगा, जबकि अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी. आयोग का कहना है कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र नाम सूची में न रहे.

कुल मिलाकर, चुनाव आयोग के इस ताज़ा ऐलान पर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बंगाल की ममता सरकार कैसी प्रतिक्रिया देती है. बता दें कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य अवैध विदेशी प्रवासियों के जन्म स्थान की जांच कर उन्हें सूची से बाहर करना है. बांग्लादेश और म्यांमार सहित कई देशों से आए अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों के बीच आयोग का यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Assam, #BreakingNews, #CitizenshipVerification, #ECIUpdate, #ElectionCommission, #IllegalMigrants, #indianpresshouse, #IndiaPolitics, #KeralaElections, #MamataBanerjee, #PuducherryElections, #SIR2025, #TamilNaduElections2026, #VoterAwareness, #VoterListRevision, #WestBengalElections
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गोल्डी ब्रांड ट्रेडमार्क विवाद दिल्ली कोर्ट फैसला “नाम में क्या रखा है? दिल्ली कोर्ट ने कहा ‘बहुत कुछ’ — ‘GOLDEY’ मसाले पर लगाया 5 लाख का जुर्माना!
Next Article 2025 में नारों की जंग! नारों की जंग में गरमाया बिहार चुनाव : ‘फिर से नीतीश’ बनाम ‘अबकी तेजस्वी सरकार’

फीचर

View More

AI की रेस में भारत कितना पीछे? चीन-अमेरिका से मुकाबले पर सामने आई बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुनिया की दो सबसे…

By vineet verma 4 Min Read

जब एक महिला ने तोड़ी परंपराएं! जानिए भारत की पहली महिला IPS Kiran Bedi की प्रेरणादायक सफ़र

भारत में एक समय ऐसा भी था जब पुलिस की वर्दी को…

5 Min Read

आख़िर धरती क्यों हिलती है और भूकंप क्यों आते हैं? जानिए इसके पीछे का असली वैज्ञानिक कारण

धरती पर जब अचानक कंपन महसूस होता है, इमारतें हिलने लगती हैं…

8 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

5 पॉइंट्स में समझिए: क्यों अचानक भड़की अमेरिका-ईरान में जंग?

वाशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया (Middle East) में शांति की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच अप्रैल…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बढ़ी महिलाओं की ताकत! हर पांचवीं महिला बनी संपत्ति की मालकिन, लेकिन इन बड़े फैसलों में घटी भागीदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर बड़ी तस्वीर सामने आई है। राज्य में अब हर पांचवीं…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

होर्मुज में क्या हुआ ऐसा कि ट्रंप ने खो दिया धैर्य? फिर भड़की जंग, ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला

वॉशिंगटन: मध्य पूर्व में लंबे समय से जिस बड़े टकराव की आशंका जताई जा रही थी, वह अब और गहरा…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

PoK में बगावत के 4 बड़े चेहरे! इन नेताओं से क्यों घबराया पाकिस्तान, कंगाली में भी कर दिया 1 करोड़ का इनाम घोषित?

नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान सरकार ने जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC)…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?