Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: दिल्ली में UPSC स्टूडेंट की हत्या का खुला राज़ : गर्लफ्रेंड और उसके दो साथियों ने रची थी हत्या की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > क्राइम > दिल्ली में UPSC स्टूडेंट की हत्या का खुला राज़ : गर्लफ्रेंड और उसके दो साथियों ने रची थी हत्या की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
क्राइमराज्य

दिल्ली में UPSC स्टूडेंट की हत्या का खुला राज़ : गर्लफ्रेंड और उसके दो साथियों ने रची थी हत्या की साजिश, आरोपी गिरफ्तार

news desk
Last updated: October 27, 2025 3:25 pm
news desk
Share
मृतक
मृतक
SHARE

दिल्ली के गांधी विहार इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे 32 वर्षीय रामकेश मीणा की रहस्यमयी मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया है.यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिशन हत्या थी.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में मृतक की लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान (21), उसके एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप (27) और उसके दोस्त संदीप कुमार (29) को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं.

अश्लील फोटो-वीडियो को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि अमृता और रामकेश के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था. अमृता का आरोप है कि रामकेश ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो अपने लैपटॉप में रखे थे, जिन्हें डिलीट करने से उसने इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर अमृता ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित और उसके दोस्त संदीप के साथ मिलकर रामकेश की हत्या की साजिश रच डाली.

क्राइम सीरीज देखकर रचा ‘हादसे’ का नाटक

फॉरेंसिक साइंस की स्टूडेंट होने के कारण अमृता को अपराध के तरीकों की अच्छी जानकारी थी. उसने कई क्राइम वेब सीरीज देखकर हत्या को हादसे जैसा दिखाने की योजना बनाई. 6 अक्टूबर की रात तीनों आरोपी गांधी विहार स्थित चौथी मंजिल के फ्लैट में पहुंचे. वहां अमृता और सुमित ने मिलकर रामकेश का गला घोंट दिया.

आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद शव पर घी, तेल, शराब और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की तैयारी की गई. सिलेंडर का पाइप शव के पास रखा गया ताकि ऐसा लगे कि AC ब्लास्ट या सिलेंडर लीक की वजह से हादसा हुआ. गैस का काम करने वाला संदीप जानता था कि गैस खुलने के बाद ब्लास्ट में कितना वक्त लगता है. अमृता ने गेट की जाली में छेद किया और दरवाजा अंदर से बंद कर बाहर निकल गई. कुछ ही देर बाद जोरदार धमाका हुआ.

CCTV और मोबाइल लोकेशन ने खोला राज़

शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला हादसा लगा था, लेकिन CCTV फुटेज ने सच्चाई उजागर कर दी. वीडियो में दो नकाबपोश लोग घर से निकलते नजर आए और उनके बाहर निकलते ही धमाका हुआ. जांच में मोबाइल लोकेशन से अमृता की मौजूदगी घटनास्थल के पास पाई गई. पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

पुलिस ने मौके से हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग, मृतक की शर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या की योजना कब से बनाई जा रही थी और इसमें किसी और की भूमिका थी या नहीं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CrimeAlert, #CrimeNews, #Delhi, #DelhiNews, #DelhiPolice, #indianpresshouse, #LatestCrimeUpdate, #LawAndOrder, #liveinrelationship, #LOVESROTY, #Trending, #ViralNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ₹455 करोड़ का Studds Accessories IPO लॉन्च के लिए तैयार! ₹455 करोड़ का इस हेलमेट कंपनी  का IPO महीने के अंत तक होगा लॉन्च! जानिए कंपनी की ग्रोथ, प्रॉफिट और रिस्क फैक्टर की पूरी कहानी
Next Article 'क्या कोई पिता ऐसा करता है?' जम्मू-कश्मीर: बेटी के साथ बलात्कार और गर्भवती करने वाले पिता को आजीवन कारावास, अदालत ने कहा- ‘क्या कोई पिता ऐसा करता है?’

फीचर

View More

अग्निपरीक्षा ले रही मई की धूप: बांदा से लेकर दिल्ली तक हाहाकार, पर क्या आप जानते हैं भारत में कब और कहां पड़ा है गर्मी का सबसे बड़ा टॉर्चर?

नई दिल्ली/लखनऊ। मई का महीना आते ही पूरे उत्तर और मध्य भारत में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं।…

By news desk 6 Min Read

भारत में 21 करोड़ लोग “HyperTension” का शिकार! 6.75 करोड़ लोग हैं बेखबर? जानिए इस ‘साइलेंट किलर’ का पूरा इतिहास

जब हम हाई ब्लड प्रेशर का नाम सुनते हैं, तो आमतौर पर…

7 Min Read

NASA वैज्ञानिक का ‘मौत’ से तीन बार साक्षात्कार: क्या मृत्यु सिर्फ एक भ्रम है? इंग्रिड होनकाला के दावों ने विज्ञान को दी चुनौती

वॉशिंगटन/बोगोटा। क्या मौत वाकई जीवन की 'पूर्णविराम' है, या फिर यह किसी…

4 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

धरती बनेगी ‘आग का गोला’? जानिए El Niño कैसे बदल सकता है भारत का मौसम

हम अक्सर सोचते हैं कि सात समंदर पार होने वाली घटनाओं का हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी से क्या लेना-देना? लेकिन…

6 Min Read
Trending Newsक्राइम

खौफनाक VIDEO: दादा-दादी के हाथों से मासूम को छीन ले गए कार सवार दरिंदे! सरेआम अपहरण का ये वीडियो देख कांप उठेगी रूह

पंजाब के मोहाली जिले के कुराली इलाके से दिन-दिहाड़े अपहरण की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

Monsoon Update 2026: 47 डिग्री के टॉर्चर के बीच आई बड़ी खुशखबरी, अंडमान पहुंचा मॉनसून; जानें यूपी, दिल्ली और बिहार में कब होगी पहली बारिश?

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर और मध्य भारत इस समय सूरज की भीषण तपिश से झुलस रहा है।…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

ऑनलाइन बनाम पारंपरिक केमिस्ट की जंग: आज देशभर में 15 लाख दवा दुकानों की हड़ताल का दावा, लेकिन कई राज्यों के इनकार से बंटा नजर आया आंदोलन

नई दिल्ली/लखनऊ। देश के रिटेल दवा बाजार में इस समय एक बड़ा कॉरपोरेट बनाम पारंपरिक व्यापारी का टकराव देखने को…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?