Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: एक मुस्लिम को टिकट देने वाले चिराग उठा रहे आरजेडी पर सवाल! मुकेश साहनी ने कहा – ‘शाहनवाज की फिक्र करें…’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > एक मुस्लिम को टिकट देने वाले चिराग उठा रहे आरजेडी पर सवाल! मुकेश साहनी ने कहा – ‘शाहनवाज की फिक्र करें…’
Trending Newsसियासी

एक मुस्लिम को टिकट देने वाले चिराग उठा रहे आरजेडी पर सवाल! मुकेश साहनी ने कहा – ‘शाहनवाज की फिक्र करें…’

news desk
Last updated: October 24, 2025 3:08 pm
news desk
Share
चिराग पासवान-तेजस्वी यादव
चिराग पासवान-तेजस्वी यादव
SHARE

बीते गुरुवार को इंडिया गठबंधन की ओर से हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के अगले मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री पद के लिए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के नामों की घोषणा के बाद एनडीए उन पर हमलावर हो गया है. एनडीए के मुख्य घटक दल लोजपा(आर) के प्रमुख चिराग पासवान ने आरजेडी पर मुस्लिम नेतृत्व की अनदेखी और वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया है.

चिराग पासवान ने आरजेडी पर साधा निशाना

इंडिया गठबंधन की घोषणा के तुरंत बाद एनडीए ने इस फैसले को मुस्लिमों की अनदेखी करार देते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. लोजपा(आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि ‘आरजेडी मुस्लिमों के नाम पर राजनीति तो करती है, लेकिन उन्हें वास्तविक प्रतिनिधित्व नहीं देती.’ चिराग ने कहा, ‘मुस्लिमों की बात करेंगे, लेकिन जब प्रतिनिधित्व की बात आएगी तो रिप्रजेंटेशन नहीं देंगे. मुसलमान इनके लिए सिर्फ वोटबैंक हैं.’

चिराग के आरोपों से लगता है कि बिहार में मुस्लिम प्रतिनिधित्व वाकई कम है. अब जबकि विधानसभा चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों का नामाकंन हो चुका है तो एक नजर डालते हैं उम्मीदवारों के नाम पर. आखिर किस पार्टी ने कितने मुस्लिमों को टिकट दिया है.

किस दल ने कितने मुस्लिमों को दिया टिकट?

महागठबंधन के प्रवक्ताओं ने कहा कि जो आरजेडी पर मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं, उनकी अपनी पार्टियों का रिकॉर्ड देखना चाहिए. उन्होंने तर्क दिया कि चिराग पासवान की लोजपा ने इस चुनाव में केवल एक मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है.जेडीयू ने भी अपने उम्मीदवारों में केवल चार मुस्लिम चेहरों को शामिल किया है.
वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन ने अपनी ओर से आंकड़े पेश करते हुए बताया कि आरजेडी ने इस बार 19 मुस्लिम उम्मीदवार, जबकि कांग्रेस ने 10 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है. यानी कुल मिलाकर 29 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है.

वहीं मुकेश साहनी ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘अल्पसंख्यकों की फिक्र हम करेंगे. आप चिंता मत कीजिए. आप अपने नेता शाहनवाज हुसैन के बारे में फिक्र कीजिए. देश के अल्पसंख्यकों की चिंता कीजिए.’

बिहार चुनावों में क्या पड़ेगा असर ?

तो अब सवाल उठता है कि जब चिराग के कोटे में 29 सीटें आईं तो उन्होने सिर्फ 1 मुस्लिम को टिकट दिया. ऐसे में उनके द्वारा दूसरे दलों पर मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठाना क्या बिहार विधानसभा चुनाव को हिंदू मुस्लिम की राजनीति में उलझाना भर है?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में मुस्लिम मतदाता लगभग 19 प्रतिशत हैं और किसी भी गठबंधन के लिए सत्ता का रास्ता उनसे होकर ही गुजरता है. ऐसे में महागठबंधन की घोषणा सिर्फ जातीय समीकरणों को नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक संतुलन को भी साधने की एक रणनीतिक कोशिश के रूप में देखी जा रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AshokGehlot, #Bihar, #BiharAssemblyElection, #BiharElection2025, #BiharNews, #BiharPolitics, #BJP, #BreakingNews, #CandidateSelection, #ChiragPaswan, #Congress, #ElectionBattle, #INDIABloc, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #jdu, #LJP, #Mahagathbandhan, #MukeshSahani, #MuslimVoteBank, #NDABihar, #NITISHKUMAR, #PoliticalNews, #RahulGandhi, #RJD, #TejashwiYadav
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तमिलनाडु में SIR बिहार के बाद तमिलनाडु में शुरू होगी SIR की प्रक्रिया! ECI ने कहा – ‘सफ़ाई अभियान है’.
Next Article पिता ने मारी बेटे-बहु को गोली मुजफ्फरनगर में पिता ने बेटे को मारी गोली, बचाने आई बहु तो उस पर भी कर दी फायरिंग. घरेलु विवाद के खूनी अंजाम पर मचा कोहराम!

फीचर

View More

बिना शारीरिक संबंध बनाए पार्टनर दे रहा है धोखा! जानिए क्या है इमोशनल चीटिंग और इसके खतरनाक 5 रेड फ्लैग्स

'विश्वास' किसी भी रिश्ते की नींव होता है, लेकिन क्या हो जब आपका पार्टनर आपके साथ रहते हुए भी किसी…

By Shivani Kalani 5 Min Read

करवा चौथ 2026: चांद के दीदार के लिए क्यों जरूरी है ‘छलनी’? जानिए इसके पीछे छिपा पौराणिक राज और अनोखा धार्मिक कारण

नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व के समापन के बाद अब देशभर…

4 Min Read

वारदात के बाद नेपाल क्यों भागते हैं अपराधी? क्या भारतीय पुलिस वहां जाकर नहीं कर सकती गिरफ्तार, जानिए पूरा कानूनी पेच

नई दिल्ली: भारत में अपराध करने के बाद कुछ आरोपी नेपाल की…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

53 की उम्र में भी कहर ढाती हैं मलाइका अरोड़ा! जानिए बर्थडे गर्ल के करियर, सुपरहिट गानों और ग्लैमरस लाइफ की पूरी कहानी

बॉलीवुड की 'छैय्या छैय्या' गर्ल और अपनी फिटनेस से आज की यंग अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देने वाली गॉर्जियस…

2 Min Read
Trending Newsखेल

मैदान पर लंगूर की एंट्री से मची अफरा-तफरी, कौन हैं उमा काशवी? जानिए वायरल वीडियो की पूरी कहानी

नागपुर। क्रिकेट के मैदान पर आपने चौके-छक्के, शानदार कैच और खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले तो खूब देखे होंगे, लेकिन…

6 Min Read
Trending Newsराज्य

CJP प्रोटेस्ट के बीच केंद्र का सख्त कदम, दिल्ली में 31 अक्टूबर तक तैनात रहेंगी CAPF की कंपनियां

जंतर-मंतर से लेकर संसद भवन, इंडिया गेट और वीवीआईपी मंत्रियों के आवासों तक छाए मंडराते संकट के बाद केंद्र सरकार…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘Meta स्मार्ट ग्लास से स्टिंग की कोशिश’- कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार ने किस पर लगाया सनसनीखेज आरोप?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक सनसनीखेज आरोप लगाकर राज्य की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है।…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?