Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मोकामा में अनंत सिंह बनाम सूरजभान होने से बढ़ी चुनावी तपिश? लोगों के जेहन में आज भी ताजा है 25 साल पुराने टकराव की गूंज!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मोकामा में अनंत सिंह बनाम सूरजभान होने से बढ़ी चुनावी तपिश? लोगों के जेहन में आज भी ताजा है 25 साल पुराने टकराव की गूंज!
Trending Newsसियासी

मोकामा में अनंत सिंह बनाम सूरजभान होने से बढ़ी चुनावी तपिश? लोगों के जेहन में आज भी ताजा है 25 साल पुराने टकराव की गूंज!

Sandeep pandey
Last updated: October 17, 2025 1:38 pm
Sandeep pandey
Share
अनंत सिंह बनाम सूरजभान
अनंत सिंह बनाम सूरजभान
SHARE

बिहार की राजधानी पटना से करीब 90 किमी दूर गंगा के किनारे फैला हुआ लंबा इलाका जिसे स्थानीय भाषा में ‘टाल’ कहा जाता है, वहीं पर स्थित है मोकामा विधानसभा. एक ऐसी विधानसभा सीट जिस पर आज पूरे देश की नजरें टिक गईं हैं. जितना पेंचिदा यहां का भूगोल है उतनी ही उलझी हुई यहां की सियासत भी है. कभी चमड़ा और दूसरे उद्योग के लिए मशहूर रहा मोकामा 80 के दशक में अपनी पहचान बदलने लगा. दाल का कटोरा कहा जाने वाला मोकामा बाहुबलियों के गैंगवार के लिए कुख्यात हो गया. यहां की सियासत से मुद्दे गायब होने लगे और उनकी जगह एके 47 और एके 56 से चुनाव तय होने लगे.

बिहार में बाहुबलियों का द्वंद्व हर तरफ से सियासत की चाशनी में लिपटा नजर आता है. यही कारण है कि मोकामा भी इससे अछूता नहीं है. बिहार के 2025 विधानसभा चुनावों की गरमाहट के बीच मोकामा सीट इस बार राजनीतिक हलचलों की सुर्खियों में आ गई है. क्योंकि आशंका है कि इस बार मोकामा फिर दो बाहुबलियों के युद्ध का मैदान बन सकता है.

जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह ऊर्फ छोटे सरकार यहां की पहचान बन चुके हैं तो आरजेडी में शामिल हुए दूसरे बाहुबली सूरजभान जिन्हे लोग प्यार से ‘दादा’ कहते हैं वो कहीं से भी कम नहीं है. सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी यहां से अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. इस चर्चा के होते ही लोगों के जेहन में साल 2000 के उस चुनाव की यादें ताजा हो गईं जब पहली बार इन दोनों बाहुबलियों का आमना सामना हुआ था.

2000 का चुनाव जिसकी गूंज अब भी कायम है!

साल 2000 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह के सामने सूरजभान चुनाव लड़े थे. तब मोकामा दिलीप सिंह का गढ़ माना जाता था. वो 1990 से ही यहां के विधायक थे और आरजेडी सरकार में मंत्री भी थे. तब जेल में रहते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सूरजभान ने उन्हे चुनाव हरा दिया था. उस चुनाव की यादें सिर्फ इस उलटफेर तक सीमित नहीं है. बल्कि चुनाव के दौरान दोनों बाहुबलियों के टकराव की गूंज लंबे समय तक टाल क्षेत्र के लोगों के जेहन में जिंदा रही थीं. चुनाव के दौरान दोनों के समर्थकों के बीच कई बार गोलीबारी हुई थी. मोकामा विधानसभा को उस साल हुए चुनावों में सबसे हिंसक माना गया था. यही आशंका इस बार भी जताई जा रही है.

मोकामा के जातीय समीकरण का पेंच

मोकामा को भूमिहार बहुल सीट माना जाता है. यहां लगभग 80 हजार भूमिहार मतदाता है. धानुक मतदाताओं की संख्या करीब 50 हजार, यादव 25 हजार, दलित लगभग 43 हजार हैं. राजपूत लगभग 18 और ब्राह्मण लगभग 21 हजार. राजनीतिक विश्लेषक अतुल शंकर राय कहते हैं कि ‘मुंगेर लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली बिहार की सबसे चर्चित सीटों में से एक मोकामा, दो हैविवेट उम्मीदवारों के चलते सबकी नजर में आ गई है. करीब 3 दशक से अनंत सिंह के परिवार का यहां एकछत्र दबदबा दिखता है. इस दौरान सिर्फ सूरजभान ही हैं जो 2000 में इस परिवार को हरा पाने में सफल रहे थे. चूकि दोनों उम्मीदवार बाहुबली और भूमिहार जाति से हैं लिहाजा धानुक और दलित मतदाता यहां निर्णायक रहेंगे. किसी के लिए भी जीत आसान नहीं होगी. मुकाबला करीबी, रोमांचक और धड़कने बढ़ाने वाला रहेगा’.

कौन हैं सूरजभान सिंह ‘दादा’

90 के दशक में सूरजभान का नाम बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल तक के अंडरवर्ल्ड में गूंज रहा था. 90 के दशक के शुरूआती सालों में सूरजभान का टकराव कुख्यात अशोक सम्राट के साथ हुआ. लेकिन अशोक सम्राट की मौत के बाद सूरजभान का दबदबा बिहार में बोलने लगा. गोरखपुर के कुख्यात अपराधी श्रीप्रकाश शुक्ला के कई आरोपों में सूरजभान फाइली थे. कहा जाता है कि सूरजभान ने ही श्रीप्रकाश शुक्ला को एके 47 मुहैया करवाई थी. हत्याओं के कई मामलों में अभियुक्त रहे सूरजभान आज ज्यादातर मामलों में बरी हैं और साल 2000 से सियासी पारी शुरू कर चुके हैं.

एके 47 रखने के आरोप में अनंत सिंह को सजा हुई थी. जिसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी. लेकिन 2022 के उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम सिंह ने सीट जीत कर परिवार की विरासत को बचाए रखा. अब जेल से छूटे अनंत सिंह खुद मैदान में उतरे हैं और सामने है सूरजभान. इस बार अनंत सिंह लंबे समय से अपने विरोधी रहे विवेका पहलवान को साथ लाने में कामयाब रहे तो वहीं पार्टी में उन्हे विरोध झेलना पड़ रहा है.

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने अनंत सिंह का चुनाव प्रचार करने से साफ इनकार कर दिया है. नीरज कुमार ने कहा कि ‘जिनकी पृष्ठभूमि आपराधिक रही है और जिनकी पूंजी अपराध है, वे ऐसे किसी भी व्यक्ति या प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे. ऐसे प्रत्याशी के लिए प्रचार करके अपने माथे पर ‘कलंक का टीका’ नहीं लगाना चाहते हैं’. लेकिन मुंगेर से सांसद लल्लन सिंह, अनंत सिंह का समर्थन कर रहे हैं.

इस चुनाव में जीत किसकी होगी ये तो मतदाता तय करेंगे लेकिन चुनाव दांवपेंच से भरपूर और गैंगवार की आहट के बीच ही संपन्न होगा, इसकी संभावना भी पुरजोर है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AnantSingh, #Bihar, #BiharAssemblyElection, #BiharElection2025, #BJP, #BreakingNews, #Congress, #Gorakhpur, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #jducandidatelist, #Mokama, #NeerajSingh, #Patna, #PoliticalNews, #RJD, #SriPrakashShukla, #SurajbhanSingh, #TejashwiYadav
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नीतीश कुमार बिहार चुनाव 2025: जेडीयू ने जारी की दूसरी लिस्ट, 9 महिलाओं और 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट
Next Article कोलकाता में इंजीनियरिंग छात्रा को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म कोलकाता में इंजीनियरिंग छात्रा को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म! – सहपाठी गिरफ्तार, एक बार फिर सवालों में महिला सुरक्षा

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।…

5 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को दिल्ली के…

4 Min Read
Trending Newsधर्म

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश और देश…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। पंजाब…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?