Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: पाक-अफगान के बीच युद्ध की आहट! कौन हैं ISIS के वो 3 आतंकी जिनको लेकर तालिबान और पाकिस्तान में हो सकती है जंग?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > पाक-अफगान के बीच युद्ध की आहट! कौन हैं ISIS के वो 3 आतंकी जिनको लेकर तालिबान और पाकिस्तान में हो सकती है जंग?
Trending Newsवर्ल्ड

पाक-अफगान के बीच युद्ध की आहट! कौन हैं ISIS के वो 3 आतंकी जिनको लेकर तालिबान और पाकिस्तान में हो सकती है जंग?

news desk
Last updated: October 15, 2025 10:39 am
news desk
Share
पाक पर भारी तालिबान?
पाक पर भारी तालिबान?
SHARE

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है. मंगलवार की देर रात दोनों देशों की सेनाओं के बीच भीषण मुठभेड़ छिड़ गई, जिससे सीमावर्ती इलाकों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कुछ ही घंटे पहले चेतावनी दी थी कि “दोनों देशों के बीच किसी भी वक्त जंग शुरू हो सकती है,” और रात होते-होते यही चेतावनी हकीकत बन गई.

तालिबान और पाकिस्तानी सैनिक आमने-सामने

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर कुर्रम ज़िले के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में झड़प हुई. जहां अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सैनिक आमने-सामने आ गए. इस झड़प में तालिबान के कई टैंक और चौकियां नष्ट हो गईं. हालांकि पाकिस्तान ने इसे “बिना उकसावे के गोलीबारी” का जवाब बताया है. सरकारी चैनल पीटीवी ने कहा कि अफगान तालिबान ने पहले फायरिंग शुरू की थी, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने “पूरी ताकत और सटीकता से जवाबी कार्रवाई” की. हालांकि पाकिस्तान ने भी एक-दूसरे की पोस्ट पर कब्जा करने का दावा भी किया है. वही कंधार के स्पिन बोल्डक गेट वाले हिस्से में तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया और उनके हथियार बी ले लिए.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सऊदी अरब और कतर की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच तनाव कुछ समय के लिए थम गया था. मगर मंगलवार रात हालात फिर बिगड़ गए. पाकिस्तानी सूत्रों का कहना है कि उनके हमले में कई तालिबान चौकियां जलकर राख हो गईं, जबकि एक तालिबानी टैंक को भी निशाना बनाया गया.

सात पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा

दूसरी ओर, अफगान तालिबान से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल्स ने इसका जवाबी दावा पेश किया है. वॉर ग्लोब न्यूज के मुताबिक, तालिबान के ड्रोन ने पख्तूनख्वा के सीमावर्ती इलाके में एक पाकिस्तानी सैन्य अड्डे पर विस्फोटक गिराए. एक अन्य वीडियो में तालिबानी लड़ाके पाकिस्तानी पोस्टों पर ड्रोन हमले करते नजर आ रहे हैं. अफगानिस्तान समर्थित अफगानिस्तान डिफेंस अकाउंट ने यह भी दावा किया है कि इन झड़पों में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं.

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से औपचारिक रूप से ISIS-खुरासान (दाएश) के शीर्ष नेताओं को सौंपने की मांग की है, जिनमें शहाब अल-मुहाजिर, अब्दुल हकीम तौहीदी, सुल्तान अज़ीज़ और सलाहुद्दीन रजब के नाम शामिल हैं. अफगान पक्ष का कहना है कि ये नेता पाकिस्तान में छिपे हुए हैं और वहीं से अफगानिस्तान पर हमलों की साजिश रच रहे हैं.

TTP पाकिस्तान के दो गुट हुए एक

इसी बीच, अफगानिस्तान से एक और अहम बात सामने आयी है कि पाकिस्तान के खिलाफ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के दो गुट एक हो गए हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, कुर्रम ज़िले के मुफ्ती अब्दुर रहमान और खैबर जिले की तिराह घाटी के कमांडर शेर खान ने टीटीपी प्रमुख मुफ्ती नूर वली महसूद के प्रति निष्ठा की शपथ ली है. इससे पाकिस्तान के लिए सुरक्षा चुनौतियां और बढ़ने की संभावना है.

कुल मिलाकर, सीमावर्ती इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं. विश्लेषकों का मानना है कि अगर हालात पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया, तो यह संघर्ष एक बड़े क्षेत्रीय संकट का रूप ले सकता है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AsiaNews, #BreakingNews, #indianpresshouse, #InternationalNews, #Pakistan, #PakistanAfghanistanWar, #PakistanArmy, #SaudiArabia, #Taliban, #WarNews, #WorldNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article प्रेमानंद महाराज से मिले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, भक्तों की उमड़ी भीड़, प्रेमानंद जी से ये बताया आने का मुख्य उद्देश्य
Next Article शिल्पा शेट्टी को कोर्ट का सुझाव शिल्पा शेट्टी को कोर्ट का सुझाव: पति राज कुंद्रा के खिलाफ सरकारी गवाह बनें, विदेश यात्रा पर सुनवाई टली

फीचर

View More

108 दिन की जंग, हजारों करोड़ का नुकसान… फिर उसी टेबल पर लौटे ट्रंप! ओबामा की डील रद्द कर आखिर अमेरिका ने ईरान से ऐसा क्या हासिल किया, जिस पर अब उठ रहे बड़े सवाल?

वॉशिंगटन: 108 दिनों तक चले खून-खराबे के बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने पर सहमति बन गई…

By vineet verma 6 Min Read

चीन से निकला “Duanju” का वायरस अब भारत में! सोशल मीडिया पर रील्स को पछाड़कर मनोरंजन का नया बादशाह बना ‘माइक्रो ड्रामा’

आज के समय में लोगों के पास मनोरंजन के लिए पहले जितना…

5 Min Read

महल, पहाड़ और शांत शहर! PM मोदी की यात्रा के बाद चर्चा में आया स्लोवाकिया, जानिए क्या देखें, क्या खाएं और कितना आएगा खर्च

नई दिल्ली: अगर आप ऐसी विदेशी जगह की तलाश में हैं जहां…

3 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

NEET 2026 पेपर पर गहराया संकट! Telegram पर कार्रवाई को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला, उठे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सवाल

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर विवादों में है। पेपर लीक की शिकायतों और…

2 Min Read
EntertainmentTrending News

ब्लैक ग्लैमर में छाईं Kiara Advani! Karan Johar संग Rahul Mishra के शो में लूटी महफिल, वायरल विडियो देख चौके फैंस

मुंबई के फैशन सर्किट में इन दिनों एक ही नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है कियारा आडवाणी “Kiara Advani”, हाल…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Politics: ‘बीजेपी में शामिल होने को तैयार बैठी है पूरी सपा’ : ओम प्रकाश राजभर, सीक्रेट चिट्ठी के जिक्र से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

Lucknow SCR: दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर बनेगा ‘ग्रेटर लखनऊ मेट्रो ग्रिड’, बाराबंकी और उन्नाव तक दौड़ेगी ट्रेन, देखें 10 नए रूट का मेगा प्लान

नया कूटनीतिक नजरिया: 'ग्रेटर लखनऊ' की नींव रखेगा यह मेट्रो ग्रिड उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) का यह नया…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?