Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दुर्गापुर में MBBS छात्रा से कैंपस के पीछे गैंगरेप! मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर उठा बड़ा सवाल, तीन गिरफ्तार, दो फरार
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दुर्गापुर में MBBS छात्रा से कैंपस के पीछे गैंगरेप! मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर उठा बड़ा सवाल, तीन गिरफ्तार, दो फरार
Trending Newsक्राइम

दुर्गापुर में MBBS छात्रा से कैंपस के पीछे गैंगरेप! मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर उठा बड़ा सवाल, तीन गिरफ्तार, दो फरार

news desk
Last updated: October 12, 2025 10:41 am
news desk
Share
दुर्गापुर गैंगरेप केस
दुर्गापुर गैंगरेप केस
SHARE

दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल , दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक 23 वर्षीय MBBS छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं. यह घटना शुक्रवार रात की है, जब छात्रा अपने एक सहपाठी के साथ कैंपस से बाहर गई थी. पीड़िता, जो ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपने एक पुरुष मित्र के साथ कैंपस से बाहर निकली थी. कॉलेज गेट के पास कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और अश्लील टिप्पणी करने लगे. इसके बाद आरोपियों ने जबरन छात्रा को अस्पताल परिसर के पीछे एक सुनसान जगह पर खींच लिया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप थाना पुलिस सक्रिय हुई. रातभर जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. तकनीकी निगरानी के तहत मोबाइल नेटवर्क ट्रैक कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मचारियों और पीड़िता के साथ मौजूद दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के परिवार ने कुछ परिचितों पर शक जताया है, जिसके आधार पर पूछताछ गहन की जा रही है. साथ ही कॉलेज परिसर के CCTV फुटेज और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिए हैं. पीड़िता का बयान दर्ज किया जा चुका है और वह वर्तमान में अस्पताल में चिकित्सा निगरानी में है.

सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया

घटना के बाद राज्य और देशभर में गुस्सा है. वेस्ट बंगाल डॉक्टर्स’ फ्रंट (WBDF) ने इसे शिक्षा संस्थानों के भीतर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाने वाली घटना बताया है. संगठन ने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख जताया और पश्चिम बंगाल सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को ओडिशा सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. राजनीतिक स्तर पर भी मामला गरमा गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल होने का आरोप लगाया है. इसके जवाब में राज्य की मंत्री और TMC नेता शशि पांजा ने भाजपा पर संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और आश्वस्त किया कि सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BJPvsTMC, #BreakingNewsIndia, #CrimeAgainstWomen, #DurgapurGangrapeCase, #DurgapurMedicalCollege, #GangrapeInBengal, #IndianNews, #indianpresshouse, #JusticeForVictim, #LatestCrimeUpdate, #MBBSStudentRape, #TMCGovernment, #ViralNewsIndia, #WestBengalCrime, #WestBengalPolice, #WomenSafety
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कडल थेरेपी बिजनेस मेट्रो सिटीज में बिक रहा है ‘कुछ घंटों का प्यार’! कडल थेरेपी के नाम पर चल रहा ‘फुल सैटिसफैक्शन’ का कारोबार?
Next Article अफगानिस्तान पाकिस्तान सीमा तनाव डूरंड रेखा पर फिर भड़का अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष ! तालिबानी सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर किया कब्जा, 12 सैनिक ढेर

फीचर

View More

भारत का ‘पहला गांव’ माणा जहां रौद्र रूप में दिखती है सरस्वती, 25 साल पुरानी चाय की दुकान भी बनी खास पहचान; जानें इस गांव की अनसुनी कहानी

चमोली: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यहां मौजूद हर इलाके की अपनी अलग पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान है।…

By vineet verma 5 Min Read

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी…

6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्यहरियाणा

अंबाला में NH-44 पर 6 घंटे का जाम, पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस; DSP समेत 7 जवान घायल

हरियाणा के अंबाला कैंट में NH-44 पर प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए, जब जाम खुलवाने पहुंची पुलिस…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 14 घायल; सामने आई मृतकों की पहचान, एक अब भी लापता

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा घुसने से हुए हादसे में अब…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने से कई श्रमिक अंदर फंस…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया।…

8 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?