Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बिहार के बाद बंगाल में गरमाया ‘SIR’ का मुद्दा! BJP सांसद शांतनु ठाकुर ने कहा-  ‘हटाए जा सकते हैं 1 करोड़ से 1.2 करोड़ अवैध नाम…’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बिहार के बाद बंगाल में गरमाया ‘SIR’ का मुद्दा! BJP सांसद शांतनु ठाकुर ने कहा-  ‘हटाए जा सकते हैं 1 करोड़ से 1.2 करोड़ अवैध नाम…’
Trending Newsराज्य

बिहार के बाद बंगाल में गरमाया ‘SIR’ का मुद्दा! BJP सांसद शांतनु ठाकुर ने कहा-  ‘हटाए जा सकते हैं 1 करोड़ से 1.2 करोड़ अवैध नाम…’

news desk
Last updated: October 10, 2025 12:03 pm
news desk
Share
बंगाल में SIR पर हंगामा
बंगाल में SIR पर हंगामा
SHARE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर राजनीति गरमा गई है. इस बार विवाद की जड़ बनी है चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR की प्रक्रिया, जिसके तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है. इस प्रक्रिया को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शांतनु ठाकुर के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है.

क्या है शांतनु ठाकुर का दावा ?

गैघाटा में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि ‘अगर SIR प्रक्रिया सही ढंग से लागू हुई, तो पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है. उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया से कम से कम 1 करोड़ से 1.2 करोड़ अवैध नाम, जिनमें रोहिंग्या, घुसपैठिए और फर्जी मतदाता शामिल हैं, ये सब मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं. मतदाता सूची साफ होगी, तभी बंगाल में असली परिवर्तन संभव है. जो लोग राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग चाहते हैं, वही मतदान करेंगे और वही परिवर्तन लाएंगे’.

टीएमसी का पलटवार, ‘साजिश’ और ‘एनआरसी का छुपा एजेंडा’

बीजेपी सांसद के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘यह SIR कोई निष्पक्ष प्रक्रिया नहीं, बल्कि बंगाल में एनआरसी लागू करने की कोशिश है. वैध मतदाताओं को डराने और सूची से हटाने की साजिश हो रही है. ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारी राज्य सरकार के कर्मचारियों को धमका रहे हैं, जबकि अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान भी नहीं हुआ है’.

SIR और मतुआ समुदाय पर सियासत

गौर करने वाली बात यह है कि शांतनु ठाकुर खुद मतुआ समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं, जो बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों का समूह है. लेकिन इस बार उनकी ही बुआ और टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर ने उनके बयान का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि ‘SIR प्रक्रिया का सबसे बड़ा नुकसान मतुआ शरणार्थियों को ही होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि, बीजेपी ने ही इन शरणार्थियों को वोट दिया और अब उन्हीं को सूची से बाहर किया जा रहा है. इससे टीएमसी को नहीं, बल्कि बीजेपी को नुकसान होगा’.

बिहार SIR में मिले कितने विदेशी नागरिक ?

SIR के लेकर अभी बिहार का बवाल थमा भी नहीं है कि बंगाल में इसे लेकर दावे और प्रतिक्रियाएं आने लगी. बिहार में भी SIR को लेकर दावा किया गया था कि वहां जो विदेशी नागरिक वोटर लिस्ट में शामिल हुए हैं इस प्रक्रिया से उनके नाम हट जाएंगे. लेकिन प्रक्रिया पूरा होने के बाद जब चुनाव आयोग से विपक्ष ने पूछा कि कितने विदेशी नागरिकों का नाम हटाया गया तो चुनाव आयोग ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया. बिहार में SIR  पूरी तरह चुनावी मुद्दा बन गया. पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है और जिस तरह से बीजेपी सांसद ने बयान दिया है उसे देख कर लगता है कि बंगाल में भी ये मुद्दा बनेगा.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BJP, #BreakingNews, #Congress, #ElectionCommission, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #MamtaBanrjee, #PoliticalNews, #ShantanuThakur, #SIR2025, #SIRControversy, #SIRProcess, #TMCvsBJP, #WestBengal, #WestBengalElections
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article हार्दिक की मिस्ट्री गर्ल! माहिका शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर देखे जाने से सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल? कौन हैं हार्दिक पांड्या की नई “मिस्ट्री गर्ल”!
Next Article IIIT के छात्र की गंदी हरकत! IIIT का छात्र AI से बनाता था कैंपस की लड़कियों के अश्लील फोटो! 36 महिलाओं के फोटो बनाने के आरोप में गिरफ्तार.

फीचर

View More

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार ऐसा लगता है कि कुछ दिन सब कुछ…

By vineet verma 5 Min Read

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक…

4 Min Read

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

अक्टूबर में बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट! त्योहारों के चलते कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं

अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम अटके हैं, तो यह खबर…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया।…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

कोमा से जागते ही बोलीं- ‘पापा स्वर्ग में मिले, लेकिन वो जवान थे’, मौत के बाद क्या होता है? महिला के दावे ने खड़े किए कई सवाल

नई दिल्ली: जिंदगी और मौत के बीच के अनुभवों को लेकर अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों को…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?